राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Raipur Know Your Vehicle QR Code: वाहन चालकों की सुविधा और ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की है। अब नागरिक एक QR Code स्कैन करके अपने वाहन के लंबित चालान और अन्य जानकारी देख सकेंगे। इस पहल का नाम ‘Know Your Vehicle-अपने वाहन को जानें’ रखा गया है।
इसका शुभारंभ 31 अक्टूबर को शांति नगर स्थित विमतारा में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले, अन्य पुलिस उपायुक्त और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल रायपुर पुलिस के अनुसार, QR Code स्कैन करने पर नागरिक सीधे परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल पर पहुंच सकेंगे।
यहां वाहन नंबर या चालान नंबर दर्ज करके लंबित ई-चालान की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके बाद UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा। भुगतान पूरा होने के बाद उसकी रसीद भी डाउनलोड की जा सकेगी।
इस सुविधा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य चालान के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को रोकना है। दरअसल, कई बार वाहन चालकों को फर्जी ई-चालान मैसेज और नकली लिंक भेजे जाते हैं। इन पर क्लिक करने से लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं।
नई व्यवस्था के जरिए नागरिक अधिकृत सरकारी वेबसाइट पर जाकर ही अपने चालान की जांच और भुगतान कर सकेंगे। यातायात पुलिस इस QR Code को रायपुर के सभी पुलिस थानों, ट्रैफिक थानों, पेट्रोल पंप, PUC सेंटर, ऑटोमोबाइल शोरूम और प्रमुख बैंक शाखाओं में उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स सोशल मीडिया पेज पर भी यह QR Code मिलेगा।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज रायपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चालान के नाम पर आने वाले किसी भी अनजान मैसेज या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा अधिकृत QR Code या सरकारी वेबसाइट के माध्यम से ही चालान की जांच और भुगतान करें। वाहन चालक echallan.parivahan.gov.in पर जाकर भी अपने चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किसी भी यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क किया जा सकता है। अंबिकापुर में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 3 युवकों ने की थी मारपीट और अश्लील हरकत आंध्र: जगन के इनकार के बाद वाईएस शर्मिला ने बेटी की शादी की जगह बदलने का फैसला किया आईआईटी छात्र के माता-पिता ने सीबीआई, एसआईटी जांच के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों को ‘रिलीफ’ योजना का बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए गठित की समिति सरकार ने डीजल, एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, पेट्रोल पर कोई शुल्क नहीं अखिलेश ने महिलाओं, दलितों के खिलाफ अपराध को लेकर गृह मंत्री शाह से सवाल किया उत्तर: यह एक QR कोड सुविधा है, जिसके जरिए वाहन चालक परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल पर पहुंचकर लंबित ई-चालान की जानकारी ले सकते हैं।
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है।
इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है।
जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं।
पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं।
उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। Web Title: Raipur Traffic Police Launches ‘Know Your Vehicle’ QR Code Facility to Check E-Challans आज धन, नौकरी और रिश्तों के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल मकर राशि में राहु का गोचर, सिंह-वृश्चिक-मीन को मिलेंगे नए अवसर!
अटके काम होंगे पूरे 52 हेडमास्टरों का प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन, दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, जानें तनख्वाह में कितनी बढ़ोतरी अंगद के बाद ‘जिन्ना’, विपक्ष का निशाना, यूपी में चुनावी जंग का हुआ आगाज, किसके नैरेटिव में कितना दम? पृथक राज्य का जश्न.. ‘महतारी’ पर प्रश्न! राज्योत्सव से पहले सियासी बखेड़ा, खुशी के अवसर पर उपेक्षा के आरोप क्यों?
एक सीट सौ विवाद, मप्र में सियासी फसाद! हरदीप के नामांकन पर विवाद, क्या वाकई प्रत्याशी उतारने जा रही कांग्रेस? हरदीप पुरी के नाम 5 करोड़ 50 लाख रु का पर्सनल लोन, दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में दी संपत्ति की जानकारी रामायणम् का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, कैसी है परफॉर्मेंस और क्या है 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस, जानें यहां

