राष्ट्रवाणी: पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन आज 53 साल की हो गई हैं। उनके दशकों लंबे करियर में, उन्होंने ‘देवदास’ …और पढ़ें ऐश्वर्या राय के 5 सबसे आईकॉनिक किरदार उनके 5 सबसे यादगार किरदारों की चर्चा ‘देवदास’ की पारो और ‘धूम 2’ की सुनहरी को भूलना मुश्किल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) आज 53 साल की हो गई हैं। दशकों लंबे अपने करियर में, ऐश्वर्या ने कई अलग-अलग रूपों में हमारा मनोरंजन किया है। कभी वह दुखी प्रेमिका ‘पारो’ के रूप में दिखीं, जिसने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया, तो कभी ‘धूम’ फिल्म में वह बेहद आकर्षक और ग्लैमरस ‘सुनहरी’ के किरदार में नजर आईं।
हर किरदार में वो खूब जंची और अपने आकर्षक रूप से आज भी हमारा मनोरंजन करती आ रही हैं। आज हम आपको ऐश्वर्या के ऐसे ही यादगार 5 किरदारों के बारे में बताएंगे। पारो उर्फ पार्वती चक्रवर्ती के रोल में ऐश्वर्या राय के अलावा किसी और की कल्पना करना सचमुच मुश्किल है।
अपने प्यार के लिए सब कुछ कुर्बान कर देने वाली लड़की, उसका जबरदस्त डांस और खूबसूरती, पारो को भुला पाना मुश्किल है। इसमें उनके अपोजिट शाह रुख खान नजर आए थे। ‘मेरे ख्यालों की मलिका’… फिल्म ‘जोश’ का यह मशहूर गाना ऐश्वर्या राय के लिए उनके फैंस की भावनाओं को बिल्कुल सही तरीके से बयां करता है।
‘जोश’ में, गोवा की रहने वाली शर्ली डायस के किरदार में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 90 के दशक में, शर्ली के रूप में ऐश्वर्या का काफी क्रेज था और हर कोई फिल्म में उनके कूल और बिंदास स्टाइल को अपनाना चाहता था। इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने साबित कर दिया कि उनका आकर्षण सिर्फ उनकी खूबसूरती तक ही सीमित नहीं है।
उन्होंने अमीरन, यानी उमराव जान के किरदार में अपनी बेहतरीन अदाकारी का प्रदर्शन किया। इस यादगार किरदार को पहले मशहूर अभिनेत्री रेखा निभा चुकी थीं। ऐश्वर्या ने इस किरदार में अपना एक अलग ही जादू बिखेरा और उनके अभिनय ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
साल 2006 में रिलीज हुई ‘धूम 2’ में ऐश्वर्या का सुनहरी का किरदार उनके सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक था। इसके जरिए एक्ट्रेस ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फिर चाहे उनके जबरदस्त डांस मूव्स हों या उनकी एक्टिंग, ‘सुनहरी’ का किरदार ऐश्वर्या से बेहतर कोई और नहीं निभा सकता था।
अगर हम कहें कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में आर्ट क्यूरेटर ‘सबा’ के रूप में ऐश्वर्या राय को देखकर हम मंत्रमुग्ध नहीं हुए, तो यह झूठ होगा। भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन ऐश्वर्या के आकर्षण और मुस्कान ने हम सभी का दिल जीत लिया। इनमें से आपका फेवरेट करेक्टर कौन सा है, हमें जरूर बताएं।

