राष्ट्रवाणी: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण (Ramayana) में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म दीवाली के दौरान 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘रामायण’ रणबीर कपूर ने फ्लाइंग कार से की पुष्पक विमान की तुलना रामायण के ट्रेलर में दिखी पुष्पक विमान की भव्य झलक एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
2026 की मोस्ट अवेटेड ‘रामायण’ की रिलीज पर सबकी नजरें टिकी हैं। रिलीज से पहले, फिल्म की कास्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है वहीं इसके विजुअल की भी तारीफ हो रही है।
अब मूवी में राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर ने रामायण के पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क के इनोवेशन फ्लाईंग कार से की है। एक इंटरव्यू के दौरान जब होस्ट ने कहा कि उस समय इस्तेमाल किए गए हथियार कितने अद्भुत थे और वे आज की आधुनिक चीजों को भी मात दे सकते थे, तो उन्होंने इसके लिए अकादमी पुरस्कार विजेता स्टूडियो DNEG द्वारा किए गए VFX काम की भी तारीफ की।
नितेश ने कहा कि उन चीजों को स्क्रीन पर फिर से देखना बहुत शानदार था। इस पर रणबीर ने आगे कहा, ‘एलन मस्क ने हाल ही में एक उड़ने वाली कार बनाई है। मुझे लगता है कि भारत ने तो ऐसा 5,000 साल पहले ही कर लिया था’।
पुष्पक विमान एक पौराणिक हवाई रथ है जिसका वर्णन हिंदू महाकाव्य रामायण में मिलता है। ट्रेलर में दिखाई गई भव्य चीजों में से एक यह विशाल उड़ने वाला विमान भी है, जो काफी अलग और आकर्षक लग रहा है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस विमान को देवताओं के वास्तुकार विश्वकर्मा ने भगवान ब्रह्मा के लिए बनाया था।
बाद में, उन्होंने यह विमान धन के देवता और रावण के सौतेले भाई कुबेर को उपहार में दे दिया। हालांकि, रावण ने कुबेर को हराकर उनसे पुष्पक विमान छीन लिया था। महाकाव्य में, पुष्पक विमान को एक ऐसे उड़ने वाले महल के रूप में बताया गया है जो विचारों की गति से उड़ सकता है और इतना फैल सकता है कि इसमें कितने भी लोग समा सकें।
टेस्ला ने 15 अक्टूबर को अमेरिका के टेक्सास के वाको में एक लॉन्च इवेंट में अपनी ‘रोडस्टर’ पेश की। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन को पहली बार दिखाए जाने के लगभग एक दशक बाद, लंबे समय से टल रही इस कार को सबके सामने रखा है। टेक्सास में स्पेसएक्स (SpaceX) की रॉकेट डेवलपमेंट और टेस्टिंग फैसिलिटी में हुए एक प्रदर्शन के दौरान, यह इलेक्ट्रिक सुपरकार एक बड़े घुमावदार रैंप पर उल्टी चली, पलटी, कुछ सेकंड तक हवा में रही और फिर सुरक्षित जमीन पर उतर गई।
हालांकि यह सुपरकार अभी तुरंत खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं होगी। एलन मस्क ने बताया कि इस कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी रामायण दो भागों में रिलीज होगी।
पहला भाग दीवाली 2026 में रिलीज होगा वहीं दूसरा भाग दीवाली 2027 में। इस फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आएंगे। वहीं रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इसमें दशरथ का किरदार निभा रहे हैं।
‘रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड’ 5 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।

