राष्ट्रवाणी: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम लाइव में बताया कि बिहार में कॉन्सर्ट करने का उनका सपना क्यों पूरा नहीं हो सका। दिलजीत बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ का बिहार में कॉन्सर्ट का सपना अधूरा भीड़ प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा बनीं मुख्य बाधाएं अधिकारियों ने भीड़ की जिम्मेदारी लेने से किया इनकार एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दिलजीत दुनिया भर के दर्शकों तक अपना संगीत पहुंचा रहे हैं, लेकिन एक कॉन्सर्ट करने का उनका सपना आज भी अधूरा है। दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ (Aura India To) में व्यस्त हैं।
हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव में सिंगर ने भारत में कॉन्सर्ट आयोजित करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की है। गायक ने यह भी बताया कि बिहार उन जगहों में से एक था,जहां वे परफॉर्म करना चाहते थे लेकिन वहां अपना शो नहीं कर सके। दिलजीत ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में हुए अपने कॉन्सर्ट के बाद एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की।
दिलजीत ने खुलासा किया कि बिहार में परफॉर्म करने के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सार्वजनिक सुरक्षा की जिम्मेदारी को लेकर चिंताएं एक बड़ी बाधा बन गईं। इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान, दिलजीत ने बताया कि उनकी टीम ने पहले बिहार में एक कॉन्सर्ट आयोजित करने की कोशिश की थी। लेकिन, कार्यक्रम में आने वाली भारी भीड़ को संभालने को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद, यह योजना पूरी नहीं हो सकी।
इस स्थिति के बारे में बताते हुए सिंगर ने कहा,’हमने बिहार जाने की कोशिश की थी पिछली बार भी हमने बिहार जाने का प्रयास किया था। लेकिन उन्होंने कहा कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने पूछा कि क्या हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे।
मैंने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते; यह जिम्मेदारी उन्हें ही लेनी होगी। चूंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए हम वहां नहीं जा सके।’ दिलजीत का ये कमेंट 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक परफॉरमेंस के साथ उनके ‘ऑरा टूर 2026’ (AURA Tour 2026) के इंडिया लेग की शुरुआत करने के कुछ समय बाद आईं।
इस कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर पहले अनिश्चितता बनी हुई थी, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं और त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के इंतजामों का हवाला देते हुए शुरुआत में अनुमति देने से इनकार कर दिया था। बाद में,इंतजाम किए जाने के बाद इस इवेंट को मंजूरी मिल गई।

