राष्ट्रवाणी: मुंबई में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस साल रिलीज हुई बेस्ट फिल्मों, सीरीज और बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले कलाकारों, डायरेक्टर्स, फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया गया। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित ‘गोंधल’ को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
मुंबई में आयोजित चार दिन के जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में सिनेमा के कई सितारों ने शिरकत की। 1 नवंबर को अवॉर्ड सेरेमनी के साथ इसका समापन हुआ। आइए जानते हैं थिएटर और OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों-सीरीज और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए किन सितारों को अवॉर्ड्स दिए गए।
28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कई सेलेब्रिटीज ने इस फेस्टिवल में शिरकत की। जिनमें परेश रावल, इम्तियाज अली, आनंद एल राय, मोना सिंह, शारिब हाशमी, मुकेश छाबड़ा शामिल हैं। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 संस्करण में इस बार 500 से ज्यादा फिल्मों के आवेदन आए थे जिनमें से 130 बेहतरीन फिल्मों को चुना गया और स्क्रीनिंग हुई।
इन फिल्मों में भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियां भी थीं। वहीं इस संस्करण में 25 देशों ने हिस्सा लिया। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए गोंधल (Gondhal) को सम्मानित किया गया।
यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री भी है। 2026 की सबसे ज्यादा तारीफ बटोरने वाली फिल्मों में से एक ‘मैं वापस आऊंगा’ की जागरण फिल्म फेस्टिवल में भी धूम रही। फिल्म ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले जैसे अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

