राष्ट्रवाणी: मुंबई में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी शिरकत की और फेस्टिवल की सराहना की। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में क्या बोले रोहित शेट्टी? ‘गोंधल’ को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 का मुंबई में समापन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
मुंबई में आयोजित चार दिन के जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में सिनेमा के कई सितारों ने शिरकत की। 1 नवंबर को अवॉर्ड सेरेमनी के साथ इसका समापन हुआ। कई सितारों ने फेस्टिवल में मोजूदगी दर्ज कराई वहीं रोहित शेट्टी ने फेस्टिवल की जमकर तारीफ की और कहा कि यहां डिजर्विंग लोगों को अवॉर्ड दिया जाता है।
28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कई सेलेब्रिटीज ने इस फेस्टिवल में शिरकत की। जिनमें परेश रावल, इम्तियाज अली, रोहित शेट्टी, आनंद एल राय, मोना सिंह, शारिब हाशमी, मुकेश छाबड़ा शामिल हैं। रोहित शेट्टी ने जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 की तारीफ करते हुए कहा, ‘जेएफएफ इकलौता ऐसा अवॉर्ड है जो डिजर्विंग लोगों को अवॉर्ड देता है’।
इसके साथ ही उन्होंने कहा- पहली बार लगा कि किसी अवॉर्ड में आया हूं’। जेएफएफ अवॉर्ड्स 2026 में रोहित शेट्टी के पिता एम.बी. शेट्टी को एक्सीलेंस इन द आर्ट ऑफ विजुअल स्टोरीटेलिंग से सम्मानित किया गया। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 संस्करण में 500 से ज्यादा फिल्मों की प्रविष्टियां आई थीं।
जिनमें से 130 बेहतरीन फिल्मों को चुना गया और स्क्रीनिंग हुई। इन फिल्मों में भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रिय प्रविष्टियां भी थीं और 25 देशों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा हनुमान अंश के पार्वती गाने के लिए साधु तिवारी को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
मुंबई में 28 अक्टूबर को शुरू हुए जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन 1 नवंबर को अवॉर्ड के साथ हुआ।

