राष्ट्रवाणी: कई लोगों को रात में सोने के समय पेट या सीने में जलन महसूस होने लगती है. कुछ लोग इसे सामान्य गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है, तो इसकी वजह समझना जरूरी है. रात में खाने का समय, भोजन की मात्रा और सोने का तरीका भी पेट की जलन को बढ़ाता है. इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी इसकी वजह बनती हैं. आइए जानते हैं इसके तीन मुख्य कारण. रात में पेट में जलन होने की सबसे आम वजह एसिड रिफ्लक्स है. इसमें पेट का एसिड वापस भोजन नली की तरफ आने लगता है. इससे सीने और गले में जलन महसूस होती है. खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से यह परेशानी बढ़ती है, क्योंकि लेटने पर एसिड को नीचे जाने में मदद नहीं मिलती. इसके अलावा रात में ज्यादा तेल, मिर्च-मसाले और तली हुई चीजें खाने से भी जलन बढ़ती है. ज्यादा मात्रा में भोजन करने से पेट भरा रहता है और एसिड रिफ्लक्स की परेशानी होती है. चाय, कॉफी, चॉकलेट और कुछ खट्टे खाद्य पदार्थ भी कुछ लोगों में जलन बढ़ाते हैं. इसलिए रात का खाना हल्का रखें और सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खा लें. पेट की अंदरूनी परत में सूजन को गैस्ट्राइटिस कहते हैं. इसकी वजह से पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, दर्द, भारीपन और मतली महसूस होती है. वहीं, पेट या छोटी आंत के शुरुआती हिस्से में घाव होने पर पेप्टिक अल्सर की समस्या होती है. कुछ लोगों में अल्सर का दर्द रात में या खाली पेट बढ़ता है. इसकी वजह एच. पाइलोरी नाम का बैक्टीरिया या लंबे समय तक कुछ दर्द निवारक दवाओं का इस्तेमाल भी होता है. इसके अलावा हाइटल हर्निया भी रात में जलन की वजह बनती है. इस स्थिति में पेट का ऊपरी हिस्सा डायाफ्राम के एक हिस्से से होकर छाती की तरफ आ जाता है. इससे कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स बढ़ जाता है. इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार और खाना वापस गले तक आने जैसी परेशानी होती है. रात में पेट की जलन कम करने के लिए सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खा लें. रात का भोजन हल्का रखें और बहुत ज्यादा तली-भुनी या मसालेदार चीजें खाने से बचें. खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर न जाएं, बल्कि थोड़ी देर टहलें. अगर लेटने पर जलन बढ़ती है, तो बिस्तर के सिर वाले हिस्से को थोड़ा ऊंचा रखें. बार-बार होने वाली परेशानी को सिर्फ घरेलू उपायों से दबाने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं. अगर पेट या सीने में जलन लगातार बनी रहती है, निगलने में परेशानी होती है, बार-बार उल्टी आती है या बिना वजह वजन घट रहा है, तो जांच करवाएं. *Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें* Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नज़िया इलाही खान को नोटिस, रायपुर एफआईआर पर सरकार से मांगी रिपोर्ट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इस्पात संयंत्र भूमि विवाद: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने खुर्सीपार के व्यापारियों की सभी 9 याचिकाएं की खारिज – राष्ट्रवाणी

