राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ (गोकुल डेयरी) में भाजपा पर जनादेश पलटने की कोशिश का गंभीर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. राहुल गांधी ने दावा किया है कि चुनाव में हार का सामना करने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सहकारी संस्था पर नियंत्रण हासिल करने के उद्देश्य से चुनाव के बाद नियमों में बदलाव किया है.कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के एक पोस्ट को साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हराया है. इसके बाद चुनाव संपन्न होने के बाद नियम बदलकर 4 निदेशकों को शामिल करने और संख्या 12 से बढ़ाकर 16 करने की कोशिश की जा रही है ताकि बहुमत हासिल किया जा सके. उन्होंने इसे दूध उत्पादकों के वोटों की चोरी और जनादेश में मिलावट करार दिया. राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली भाजपा यह याद रखे कि किसान अपने साथ हुए इस धोखे को भूलते नहीं हैं.पवन खेड़ा ने अपनी पोस्ट में बताया कि 19 अक्टूबर को हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित पैनल ने 25 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया था, जबकि महायुति को 12 सीटें मिली थीं. चुनाव के बाद महायुति समर्थित निदेशकों के अनुपस्थित रहने के कारण अध्यक्ष का चुनाव रुक गया, जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 नवंबर को नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश दिया. खेड़ा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुने हुए बोर्ड को काम करने देने के बजाय राज्य कैबिनेट ने 500 करोड़ रुपये से अधिक के वार्षिक टर्नओवर वाली सहकारी संस्थाओं में मतदान के अधिकार वाले सरकारी निदेशकों को मनोनीत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कांग्रेस ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है.दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने भी इस कदम की तीखी निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने 5.5 लाख मतदाताओं के जनादेश को दरकिनार कर मनोनीत सदस्य नियुक्त करने के फैसले को ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’ बताया है. रोहित पवार ने लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों से अध्यक्ष चुनाव के दिन गोकुल डेयरी का घेराव करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेज पाटिल या कोल्हापुर का नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का है. गुरूवार, 05 नवम्बर 2026 गुरू, 05 नव. 2026 | 05:13 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

