राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): लखनऊ । डेस्क: लखनऊ में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली उत्सव के दौरान पटाखे फोड़ने का खुलकर बचाव किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने दीपावली के जश्न पर कोई बेवजह प्रतिबंध न लगाने का फैसला किया था, ताकि लोग बिना किसी रुकावट के त्योहार मना सकें.पटाखों से होने वाले प्रदूषण की चिंताओं को खारिज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यदि पटाखे फोड़ने से प्रदूषण हुआ है तो उसे भी मिटा दिया जाएगा. उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने कारनामों से पूरे तंत्र को प्रदूषित कर रखा है, उन्हें कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन जब आम जनता एक दिन खुशी से पटाखे फोड़ती है तो प्रदूषण का मुद्दा बना दिया जाता है. सीएम योगी ने अयोध्या की भव्य दीपावली का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद वहां आतिशबाजी के बीच मौजूद थे और लोगों का ‘धूम-धड़ाके’ के साथ त्योहार मनाना बेहद सराहनीय है.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निचले मंडल लिपिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और राज्य सरकार के रोजगार अभियानों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2026 तक 9.5 लाख युवाओं को सरकारी सेवाएं दी जा चुकी हैं और 26 जनवरी तक 1 लाख अतिरिक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. इसके अलावा 42,000 से अधिक होमगार्ड जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिनके नियुक्ति पत्र अगले हफ्ते वितरित किए जाने की तैयारी है. रविवार, 15 नवम्बर 2026 रवि, 15 नव. 2026 | 11:56 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘विजय की तरह राजनीति…’ Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां – – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल…. – राष्ट्रवाणी

