राष्ट्रवाणी (बीजापुर ब्यूरो): बीजापुर: प्रदेश में लूट और अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां अलग अलग हिस्सों में लूट की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला बीजापुर जिले से सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी व्यापारी से करीब 2 करोड़ की लूट हुई है।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी को चाकू की नोक पर धमकाया और फिर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेशनल हाइवे 63 पर पांडे मुर्गा के पास हुई है।
बताया जा रहा है कि ज्वेलरी व्यापारी बीजापुर और गीदम क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर व्यापारी को डराया और उसके पास मौजूद कीमती सामान और नकदी लूट ली।
लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वारदात के दौरान कितने बदमाश शामिल थे और वे किस वाहन से मौके पर पहुंचे थे, इस संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
वारदात के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। नेलसनार थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है।
विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: Bijapur Robbery: Jewellery Trader Robbed of Goods Worth ₹2 Crore at Knifepoint on NH-63 इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी दफ्तरों में भी नहीं होगा कोई काम, जानिए क्यों की गई छुट्टी? सीएम के जाते ही कांग्रेस MLA ने मंच पर की तोड़फोड़, अब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, मेडिकल कारोबारी से युवती ने वसूले इतने लाख बहन पर रखता था गलत नीयत, तो भाई ने उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाई गुत्थी प्राइवेट कर्मचारियों के लिए 2 दिन की छुट्टी का ऐलान, सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह आरा में खुला नर्सिंग कौशल कॉलेज, सीएम साय ने किया शुभारंभ, कहा- विकसित CG के निर्माण में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर 22 वर्षीय युवती से प्यार का खौफनाक अंत, रेलवे ट्रैक पर इस हाल में मिला पुलिस उपनिरीक्षक, देखकर उड़े सबके होश

