राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Deepak Tandon Fraud Case: कथित पत्रकार दीपक टंडन के खिलाफ जैसे-जैसे कानून का शिकंजा कसता जा रहा है, उसके काल कारनामों की कलई भी खुलती जा रही है। दीपक और उसकी पत्नी बरखा टंडन पर पहले से ही ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोपों में चार एफआईआर दर्ज थे तो वही अब एक और पीड़ित पुलिस के सामने आया है।
दीपक ने पुराना हथकंडा अपनाते होते उससे भी मोटी रकम की वसूली की थी। पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल जानकारी के मुताबिक़ सक्ती जिले के ट्रांसपोर्टर किशन शर्मा ने पुलिस में दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए बताया है कि, 2022 में आरोपी दीपक ने उसे शासन प्रशासन से अच्छे संबंध का हवाला देकर बड़ी रकम की ठगी की थी।
दीपक टंडन ने किशन शर्मा से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का बड़ा टेन्डर दिलाने के नाम पर नगदी 15 लाख रुपय की अवैध वसूली की थी। वही इसके बाद दीपक ने बंद पड़े खाते का एक चेक भी दिया था। बता दें कि, इस प्रकरण से पहले एक और खुलासा हुआ था।
इसमें दीपका की पत्नी भी शामिल थी। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने जमीन का सौदा करने के नाम पर आशीष जायसवाल से 36 लाख रुपये लिए थे। यह रकम बरखा टंडन के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।
बाद में जमीन किसी दूसरे व्यक्ति की होने की बात सामने आने पर कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों से घिरे दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बरखा के खिलाफ सरिता बाजपेयी की शिकायत दर्ज कराई थी।
सरिता आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख है। इसी के आधार पर तेलीबांधा थाने में बरखा के खिलाफ मामला कायम किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ बरखा पर निजी संपत्ति में जबरन कब्जा, सरकारी सील तोड़ने समेत कई गंभीर आरोप है।
पुलिस ने इन्हीं आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत उसपर प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल बरखा बिलासपुर पुलिस की कस्टडी में है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बरखा के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। कथित पत्रकार दीपक टंडन से जुड़े वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामले में अब कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। दो कारोबारियों ने उसके खिलाफ लिखित शिकायत देकर लाखों रुपये की वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है।
आरोप है कि दीपक टंडन पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में सीएम हाउस के अधिकारियों से नजदीकी और रसूख होने का दावा करता था। इसी का हवाला देकर वह कारोबारियों से पैसे वसूलता था। फिलहाल आरोपी दीपक टंडन पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है और बिलासपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शिकायत के मुताबिक, दीपक टंडन पर कोल माइंस में काम दिलाने के नाम पर कारोबारियों से पैसे लेने का आरोप है। कारोबारी श्याम सिंह ठाकुर से 31 लाख रुपये और कारोबारी विकास कुमार नागले से 25 लाख रुपये वसूलने की बात सामने आई है। आरोप है कि वह कारोबारियों को सीएम हाउस के अधिकारियों के लिए पैसे देने की बात कहता था।
यह भी आरोप है कि वह कई कारोबारियों की मुलाकात फर्जी IAS अधिकारी और कोल माइंस का MD बनकर लोगों से करवाता था। बताया जा रहा है कि रायपुर के वेलकम श्री होटल से पूरा सिंडिकेट संचालित किया जाता था। इस नेटवर्क में कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कथित पत्रकारों के शामिल होने की भी चर्चा है।
हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। शिकायतों में दीपक टंडन पर पैसे वापस मांगने वाले कारोबारियों को धमकाने और उनके साथ मारपीट करवाने का आरोप भी लगाया गया है। आरोप है कि ऐसे लोगों को होटल बुलाकर अपने साथियों से पिटवाया जाता था और घटना का वीडियो भी बनाया जाता था।
इसके अलावा पत्नी को सामने रखकर एट्रोसिटी एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई बड़े नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर लोगों के बीच राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख होने का दावा करता था। ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज जांच के दौरान दीपक टंडन के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक तस्वीरें और चैट मिलने की चर्चा है।
इनमें कुछ पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों से जुड़ी सामग्री होने की बात कही जा रही है। कुछ पुलिस अधिकारियों को ब्लैकमेल करने और एक अन्य सीडी कांड की तैयारी से जुड़े सबूत मिलने के दावे भी सामने आए हैं। हालांकि, इन डिजिटल सामग्री की पुष्टि और जांच रिपोर्ट सामने आना बाकी है।
इधर, बिलासपुर पुलिस आरोपी के साले कोमल कुमार चौबे की तलाश में जुटी है। पुलिस ने रायपुर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी है। उत्तर: सक्ती के ट्रांसपोर्टर किशन शर्मा से 15 लाख रुपये लेने का आरोप है।
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है।
इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है।
जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं।
पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं।
उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। Web Title: Deepak Tandon faces a fresh Rs 15 lakh fraud allegation by a Sakti transporter, taking the total प्राथमिकी (एफआईआर) count to five. इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी दफ्तरों में भी नहीं होगा कोई काम, जानिए क्यों की गई छुट्टी?
सीएम के जाते ही कांग्रेस MLA ने मंच पर की तोड़फोड़, अब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, मेडिकल कारोबारी से युवती ने वसूले इतने लाख बहन पर रखता था गलत नीयत, तो भाई ने उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाई गुत्थी प्राइवेट कर्मचारियों के लिए 2 दिन की छुट्टी का ऐलान, सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह आरा में खुला नर्सिंग कौशल कॉलेज, सीएम साय ने किया शुभारंभ, कहा- विकसित CG के निर्माण में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर 22 वर्षीय युवती से प्यार का खौफनाक अंत, रेलवे ट्रैक पर इस हाल में मिला पुलिस उपनिरीक्षक, देखकर उड़े सबके होश

