राष्ट्रवाणी (महासमुंद ब्यूरो): CG Patwari Strike No Work No Pay Rule: छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों के लिए ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ नियम लागू, तत्काल प्रभाव से आदेश जारी /image: एआई Generated हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और व्यपवर्तन जैसे काम अटक गए हैं। इसके साथ ही ई-गिरदावरी योजना के तहत किसान पंजीयन, डीसीएस, पॉलीगन, अक्षांश और देशांतर की प्रविष्टि जैसे किसानमूलक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर पड़ रहा है। आदेश के अनुसार हड़ताल में शामिल होकर शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने वाले ऐसे सभी पटवारियों, जिनकी अनुपस्थिति स्वीकृत अवकाश अथवा अन्य किसी वैध आधार से आच्छादित नहीं है, उन्हें अनुपस्थित अवधि का वेतन नहीं दिया जाएगा।
वेतन संबंधी कार्रवाई प्रचलित सेवा नियमों और शासन के निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ पटवारियों की अनुपस्थिति का सत्यापन कर प्रमाणित प्रतिवेदन संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को प्रस्तुत करें।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले कई पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया। दरअसल, बीते 13 अक्टूबर से पटवारी लगातार हड़ताल (CG Patwari Strike) पर है।
PV ऐप को हटाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के पटवारी लामबंद हो चुके हैं। इसके आलावा वेतन विसंगति को दूर करने की भी मांग की जा रही है। वहीं पटवारियों के हड़ताल से राजस्व कार्यों में रूकावट आई है।
जिसके चलते अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। ऐसे में अब हड़ताल में शामिल पटवारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले के पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर के निर्देश पर किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही और पंजीयन पीवी सत्यापन तथा डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर हड़ताल में शामिल जिले के 5 पटवारियों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) द्वारा निलंबित किया गया है। जारी आदेश के तहत बागबाहरा तहसील अंतर्गत भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे, नीरज कुमार वर्मा एवं बसना अनुविभाग के तिलक राम चैधरी तथा सरायपाली अनुविभाग अंतर्गत दमयंती नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल प्रदेश के 123 पटवारियों के निलंबन और ट्रांसफर की कार्रवाई को लेकर भी संघ ने नाराजगी जताई है। पटवारी संघ की मांग है कि निलंबन, नोटिस और तबादले की कार्रवाई वापस लिया जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र हो जाएगा। उत्तर: हड़ताल में शामिल पटवारियों पर ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ का सिद्धांत लागू किया गया है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: CG Patwari Strike No Work No Pay Rule: Chhattisgarh MCB Patwari Strike No Work No Pay Order इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी दफ्तरों में भी नहीं होगा कोई काम, जानिए क्यों की गई छुट्टी?
सीएम के जाते ही कांग्रेस MLA ने मंच पर की तोड़फोड़, अब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, मेडिकल कारोबारी से युवती ने वसूले इतने लाख बहन पर रखता था गलत नीयत, तो भाई ने उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाई गुत्थी प्राइवेट कर्मचारियों के लिए 2 दिन की छुट्टी का ऐलान, सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह आरा में खुला नर्सिंग कौशल कॉलेज, सीएम साय ने किया शुभारंभ, कहा- विकसित CG के निर्माण में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर 22 वर्षीय युवती से प्यार का खौफनाक अंत, रेलवे ट्रैक पर इस हाल में मिला पुलिस उपनिरीक्षक, देखकर उड़े सबके होश

