राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राजधानी रायपुर में सरकारी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है…! शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शराब की सरकारी शराब दुकानों में ग्राहकों से प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड, टिकरा पारा और टाटीबंध शराब भट्टी में किए गए पर्चेस टेस्ट में ओवररेटिंग का खुलासा हुआ है।
आरोप है कि शराब की बोतलों पर प्रिंट सरकारी कीमत को मिटाकर ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। जांच के दौरान सामने आया कि 190 रुपये की शराब की बोतल 200 रुपये में, तो वहीं 150 रुपये की बोतल भी 200 रुपये में बेची जा रही है जिससे मदिरा प्रेमी ग्राहकों की जेब पर खुलेआम अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि शराब दुकानों में पदस्थ सेल्समेन और सुपरवाइजर पर ही ओवररेटिंग करवाने के आरोप लगे हैं, पर्चेस टेस्ट के दौरान एजेंसी के कर्मचारियों ने भी कथित तौर पर ओवररेटिंग करवाए जाने की बात स्वीकार की है। मामला सिर्फ राजधानी की दुकानों तक सीमित नहीं है। लखोली शराब भट्टी में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा भी ओवररेटिंग की बात स्वीकार किए जाने का दावा किया गया है।
इस पूरे मामले में आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं साथ ही आरोप है कि विभागीय स्तर पर मिलीभगत के संकेत मिले हैं इश बात की पुष्टि इस बात से होती है कि कई बार ओवररेटिंग की शिकायते मिलने के बाद विभाग के नियमों के खिलाफ जाकर मैदानी अधिकारियों ने किसी भी कंपनी कर्मचारियों पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। वहीं, प्लेसमेंट एजेंसी को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में कथित घोटाले से जुड़े रहे एजेंसी के कुछ कर्मचारी अब भी व्यवस्था में काम कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, ब्लैकलिस्ट किए जा चुके बताए जा रहे सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर और कोऑर्डिनेटर के भी काम जारी रखने की बात सामने आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन कर्मचारियों को किसके संरक्षण में काम दिया जा रहा है? फिलहाल मदिरा प्रेमियों में भारी नाराजगी है और लोग शराब दुकानों में ओवररेटिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता। क्या ओवररेटिंग करने वाले कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, या फिर सरकारी शराब दुकानों में ग्राहकों की जेब कटने का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा? उत्तर: स्टेशन रोड, टिकरापारा और टाटीबंध की शराब दुकानों में पर्चेस टेस्ट के दौरान ओवररेटिंग का मामला सामने आया है।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Raipur Liquor Shops Overcharging Customers: ₹150 Bottle Sold for ₹200, Purchase Test Exposes Overpricing इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी दफ्तरों में भी नहीं होगा कोई काम, जानिए क्यों की गई छुट्टी?
सीएम के जाते ही कांग्रेस MLA ने मंच पर की तोड़फोड़, अब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, मेडिकल कारोबारी से युवती ने वसूले इतने लाख बहन पर रखता था गलत नीयत, तो भाई ने उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाई गुत्थी प्राइवेट कर्मचारियों के लिए 2 दिन की छुट्टी का ऐलान, सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह आरा में खुला नर्सिंग कौशल कॉलेज, सीएम साय ने किया शुभारंभ, कहा- विकसित CG के निर्माण में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर 22 वर्षीय युवती से प्यार का खौफनाक अंत, रेलवे ट्रैक पर इस हाल में मिला पुलिस उपनिरीक्षक, देखकर उड़े सबके होश

