राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Deepak Tandon Barkha Tandon Arrest: कथित पत्रकार दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि पति-पत्नी ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर शराब कारोबारी आशीष जायसवाल से 36 लाख रुपये वसूल लिए। इस मामले में तेलीबांधा थाना में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।
पति-पत्नी के खिलाफ यह दूसरी प्राथमिकी (एफआईआर) बताई जा रही है। सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने जमीन का सौदा करने के नाम पर आशीष जायसवाल से 36 लाख रुपये लिए थे। यह रकम बरखा टंडन के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।
बाद में जमीन किसी दूसरे व्यक्ति की होने की बात सामने आने पर कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों से घिरे दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बरखा के खिलाफ सरिता बाजपेयी की शिकायत दर्ज कराई थी।
सरिता आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख है। इसी के आधार पर तेलीबांधा थाने में बरखा के खिलाफ मामला कायम किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ बरखा पर निजी संपत्ति में जबरन कब्जा, सरकारी सील तोड़ने समेत कई गंभीर आरोप है।
पुलिस ने इन्हीं आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत उसपर प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल बरखा बिलासपुर पुलिस की कस्टडी में है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बरखा के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। कथित पत्रकार दीपक टंडन से जुड़े वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामले में अब कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। दो कारोबारियों ने उसके खिलाफ लिखित शिकायत देकर लाखों रुपये की वसूली का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है।
आरोप है कि दीपक टंडन पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में सीएम हाउस के अधिकारियों से नजदीकी और रसूख होने का दावा करता था। इसी का हवाला देकर वह कारोबारियों से पैसे वसूलता था। फिलहाल आरोपी दीपक टंडन पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है और बिलासपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शिकायत के मुताबिक, दीपक टंडन पर कोल माइंस में काम दिलाने के नाम पर कारोबारियों से पैसे लेने का आरोप है। कारोबारी श्याम सिंह ठाकुर से 31 लाख रुपये और कारोबारी विकास कुमार नागले से 25 लाख रुपये वसूलने की बात सामने आई है। आरोप है कि वह कारोबारियों को सीएम हाउस के अधिकारियों के लिए पैसे देने की बात कहता था।
यह भी आरोप है कि वह कई कारोबारियों की मुलाकात फर्जी IAS अधिकारी और कोल माइंस का MD बनकर लोगों से करवाता था। बताया जा रहा है कि रायपुर के वेलकम श्री होटल से पूरा सिंडिकेट संचालित किया जाता था। इस नेटवर्क में कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कथित पत्रकारों के शामिल होने की भी चर्चा है।
हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। शिकायतों में दीपक टंडन पर पैसे वापस मांगने वाले कारोबारियों को धमकाने और उनके साथ मारपीट करवाने का आरोप भी लगाया गया है। आरोप है कि ऐसे लोगों को होटल बुलाकर अपने साथियों से पिटवाया जाता था और घटना का वीडियो भी बनाया जाता था।
इसके अलावा पत्नी को सामने रखकर एट्रोसिटी एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई बड़े नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर लोगों के बीच राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख होने का दावा करता था। जांच के दौरान दीपक टंडन के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक तस्वीरें और चैट मिलने की चर्चा है।
इनमें कुछ पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों से जुड़ी सामग्री होने की बात कही जा रही है। कुछ पुलिस अधिकारियों को ब्लैकमेल करने और एक अन्य सीडी कांड की तैयारी से जुड़े सबूत मिलने के दावे भी सामने आए हैं। हालांकि, इन डिजिटल सामग्री की पुष्टि और जांच रिपोर्ट सामने आना बाकी है।
इधर, बिलासपुर पुलिस आरोपी के साले कोमल कुमार चौबे की तलाश में जुटी है। पुलिस ने रायपुर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी है। महाराष्ट्र: ठाणे में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद में व्यक्ति को पीटा, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत को टीम स्वर्ण, ईशा और मनु व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में एमआरएफ का दूसरी तिमाही का मुनाफा 23 प्रतिशत घटकर 417 करोड़ रुपये पर बिहार: मुख्यमंत्री चौधरी ने शिकायतों के निपटारे में लापरवाही के लिए 15 अधिकारियों को निलंबित किया उत्तर: आरोप है कि दंपती ने जमीन का सौदा बताकर शराब कारोबारी आशीष जायसवाल से 36 लाख रुपये लिए।
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown Web Title: Raipur Land Fraud Case: Deepak Tandon and Wife Accused of Cheating Businessman of Rs 36 Lakh इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकारी दफ्तरों में भी नहीं होगा कोई काम, जानिए क्यों की गई छुट्टी?
सीएम के जाते ही कांग्रेस MLA ने मंच पर की तोड़फोड़, अब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, मेडिकल कारोबारी से युवती ने वसूले इतने लाख बहन पर रखता था गलत नीयत, तो भाई ने उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाई गुत्थी प्राइवेट कर्मचारियों के लिए 2 दिन की छुट्टी का ऐलान, सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह आरा में खुला नर्सिंग कौशल कॉलेज, सीएम साय ने किया शुभारंभ, कहा- विकसित CG के निर्माण में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर 22 वर्षीय युवती से प्यार का खौफनाक अंत, रेलवे ट्रैक पर इस हाल में मिला पुलिस उपनिरीक्षक, देखकर उड़े सबके होश

