राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले हफ्ते अपने अमेरिका दौरे के दौरान दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बुधवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल गांधी 17 और 18 नवंबर को क्रमशः कोलंबिया यूनिवर्सिटी और शिकागो यूनिवर्सिटी में ‘फायरसाइड चैट’ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. ये कार्यक्रम काफी समय पहले तय किए गए थे.17 नवंबर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में होने वाली चर्चा का मुख्य विषय वैश्विक स्तर पर छात्र आंदोलनों का उभार, भारत में इसका प्रभाव, लोकतंत्र पर असर और शिक्षा, रोजगार, अर्थव्यवस्था व पर्यावरण से जुड़ी मांगें होंगी. वहीं, 18 नवंबर को शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी भू-राजनीति के जाने-माने विशेषज्ञ प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मामलों, मध्य पूर्व और ईरान संघर्ष जैसे विषयों पर चर्चा होगी.भारतीय जनता पार्टी द्वारा राहुल गांधी पर विदेश जाकर देश की छवि खराब करने के आरोपों को सैम पित्रोदा ने पूरी तरह से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में कुछ भी स्थानीय नहीं रह गया है और जानकारी की कोई सीमा नहीं होती. पित्रोदा ने जोर देकर कहा कि 1.5 अरब लोगों के देश को विदेश में कही गई कुछ बातों से अपमानित नहीं किया जा सकता और नेताओं को देश तथा विदेश दोनों जगह एक ही तथ्य सामने रखने चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी को एक वैश्विक नेता बताते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में वैश्विक संवाद बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. रविवार, 15 नवम्बर 2026 रवि, 15 नव. 2026 | 11:57 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- एमजीएल ने सीएनजी की कीमत ₹1.50 से ₹91.50/किलो तक बढ़ाई; इस वर्ष आठवीं वृद्धि – भारतीय पीएसयू
- न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा फेल, सिर्फ 30 रन बना पाए, 2 बार शून्य पर लौटे पवेलियन
- एनएचपीसी के सीएमडी भूपेन्द्र गुप्ता ने अरुणाचल प्रदेश जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ: कोल इंडिया की सहायक कंपनी ने 66.18 करोड़ शेयरों के लिए आरएचपी फाइल की, इश्यू 9,500 करोड़ रुपये का अनुमानित है – भारतीय पीएसयू
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी वितरकों से मुलाकात की, चुनौतियों और भारत के विस्तारित एलपीजी नेटवर्क की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- एनएमडीसी ने FY27 की दूसरी और पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया; पहली छमाही में लौह अयस्क का उत्पादन 23% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- एनबीसीसी ने प्रमुख शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के साथ छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए; कॉलेज स्ट्रीट, चाइनाटाउन को नया रूप दिया जाएगा – भारतीय पीएसयू

