राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगले महीने स्वदेश लौटने की योजना को लेकर बढ़ती खींचतान और विवाद के बीच बांग्लादेश में कई जगहों पर रात भर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, अलग-अलग इलाकों में अज्ञात लोगों द्वारा कम से कम 8 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और क्रूड बम विस्फोट किए गए. इस उपद्रव के दौरान दक्षिण-पश्चिम फरीदपुर में खड़ी एक बस में आग लगने से अंदर सो रहे चालक की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई.प्रशासन और पुलिस ने इन घटनाओं के लिए प्रतिबंधित अवामी लीग तथा उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है. यह हिंसा बांग्लादेश सरकार की उस रिपोर्ट के बाद भड़की है, जिसमें कहा गया था कि शेख हसीना ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए आवेदन किया है. विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने साफ कर दिया है कि सरकार उन्हें पासपोर्ट जारी नहीं करेगी और उन्हें प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत से वापस बांग्लादेश लाने की मांग दोहराई है.तनाव का असर यातायात और रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला. शरीयतपुर जिले में पद्मा पुल के दक्षिणी टोल प्लाजा पर अवामी लीग के समर्थकों ने प्रदर्शन कर कच्चे बम फोड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की, जिससे यातायात बाधित हुआ. वहीं, नेत्रकोना के मोहनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी हाओर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में भी आग लगाई गई, जिस पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया. तुंगीपारा में पुलिस और उपद्रवियों की झड़प के दौरान पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया.दूसरी तरफ, किशोरगंज जेल में बंद अवामी लीग के 75 वर्षीय स्थानीय नेता रंजीत कुमार घोष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अदालत से जमानत मिलने के अगले ही दिन हुई इस मौत पर जेल प्रशासन ने बताया कि वह सांस की तकलीफ और मधुमेह जैसी कई पुरानी बीमारियों से पीड़ित थे और हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:02 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को आक्रोश रैली, पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन – राष्ट्रवाणी
- एमजीएल ने सीएनजी की कीमत ₹1.50 से ₹91.50/किलो तक बढ़ाई; इस वर्ष आठवीं वृद्धि – भारतीय पीएसयू

