राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): मुंबई । डेस्क: पिछले महीने मुंबई में हुई गोलीबारी की घटना के बाद भारतीय पुलिस ने बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं को एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें उनसे बड़े आयोजनों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक अनाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए यह कदम एहतियातन उठाया गया है.गौरतलब है कि 18 अक्टूबर की शाम को जुहू में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चला दी थीं. इस हमले में अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक राहगीर को चोटें आईं. पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित सहयोगी अनिल पंडित को इस मामले में वांछित आरोपी बनाया है.मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों में से तीन को राजस्थान के कोटा से पकड़ा गया है, जबकि अन्य को दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हमले का संबंध उस आपराधिक गैंग से है, जो पहले भी बॉलीवुड हस्तियों पर हुए हमलों से जुड़ा रहा है.इस घटना के बाद पुलिस और मशहूर हस्तियों की सुरक्षा में तैनात निजी एजेंसियों ने फिल्म उद्योग के कलाकारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है. हमले के बाद से बॉलीवुड सितारों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में कड़ी सुरक्षा देखी जा रही है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी मुंबई स्थित अपने आवास ‘जलसा’ के बाहर 12 फीट ऊंचे बुलेटप्रूफ ग्लास एनक्लोजर के पीछे से प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया था. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:02 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को आक्रोश रैली, पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन – राष्ट्रवाणी
- एमजीएल ने सीएनजी की कीमत ₹1.50 से ₹91.50/किलो तक बढ़ाई; इस वर्ष आठवीं वृद्धि – भारतीय पीएसयू

