राष्ट्रवाणी: एप्पल 2027 में आईफोन 18, आईफोन 18e और आईफोन Air 2 जैसे तीन नए आईफोन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी …और पढ़ें एप्पल के तीन नए आईफोन जल्द होंगे लॉन्च: मिलेगी 120Hz डिस्प्ले, A20 चिप और बेहतर कैमरा जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
एप्पल इन दिनों अगले साल आ रहे नए आईफोन मॉडल के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच तीन नए आईफोन लॉन्च कर सकती है। इसमें आईफोन 18, आईफोन 18e और आईफोन Air 2 मॉडल शामिल होने की उम्मीद है।
इस बार कंपनी सितंबर के बजाय अलग-अलग टाइम पर आईफोन लॉन्च करने की स्ट्रेटेजी फॉलो कर सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि पहली बार फोल्डेबल आईफोन पेश करने के चलते कंपनी ने अपने लॉन्च शेड्यूल में चेंज किया है। हालांकि एप्पल ने अभी तक इन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है।
चलिए इन अपकमिंग डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार आईफोन 18 में 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन में पहले के मुकाबले पतले बेजल और ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले मिल सकती है।
इतना ही नहीं इसमें A20 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इसके साथ 9GB या 12GB रैम और 256GB से 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में 4,430mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP के दो रियर कैमरे और 18MP या 24MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि आईफोन 18e को कंपनी बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। डिवाइस में A20 प्रोसेसर, C2 मॉडेम और 8GB या 9GB रैम मिल सकती है।
डिवाइस में 4,430mAh बैटरी, 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले और 60Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे के लिए फोन में 48MP का रियर और 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं इस बार आईफोन Air 2 में 48MP के ड्यूल कैमरे मिल सकते हैं।
डिवाइस में बेहतर बैटरी, छोटा Dynamic Island और A20 प्रो चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी, 12GB रैम और 18MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 18 की शुरुआती कीमत लगभग 1 लाख रुपये हो सकती है।
आईफोन 18e की कीमत लगभग 80 हजार रुपये और आईफोन Air 2 की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि ये सभी डिटेल्स रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं।
