राष्ट्रवाणी (कोरिया ब्यूरो): फिल्म रामायणम् को चार विदेशी देशों में रिलीज करने के लिए मेकर्स ने एक मास्टर प्लान बनाया है। इन देशों में रिलीज होगी रामायणम् (फोटो क्रेडिट- एक्स) रामायणम् को लेकर मेकर्स का बड़ा प्लान इन विदेशी देशों में गूंजेगा जय श्री राम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
बॉक्स ऑफिस पर अब तक धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली फिल्म रामायणम् (Ramayana) की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर मेकर्स ने अब एक मास्टर प्लान बनाया है, जो इसकी ओवरसीज रिलीज से नाता रखता है। खबर है कि 4 अलग-अलग विदेशी देशों में रामायणम् पार्ट-1 को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है।
अगर ऐसा होता है तो यकीनन तौर पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 और दंगल जैसी फिल्में पीछे रह जाएंगी। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् की रिलीज को अभी महज 10 दिनों का समय बीता है और अब तक ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे सफल फिल्म बन चुकी है।
फिलहाल ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की तरफ से रामायणम् पार्ट-1 की ओवरसीज रिलीज को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसको मद्देनजर रखते हुए जल्द ही ये नंबर-1 भी बन सकती है। तरण ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर बताया है- चीन, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में फिल्म रामायणम् को 2027 में रिलीज करने की तैयारी मैकर्स ने शुरू कर दी है।
रामायणम् वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है और यह बहुचर्चित फिल्म अगल साल चार अहम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दस्तक देने जा रही है। रामायणम् 2027 की पहली तिमाही में इन चारों देश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। आपको बता दें कि इस मामले को मद्देनजर रखते हुए चीन में सेंसर क्लीयरेंस के लिए इस मूवी को पहले ही सबमिट कर दिया गया है।
#Xclusiv… CHINA – RUSSIA – JAPAN – SOUTH KOREA: ‘RAMAYANA’ EYES A 2027 RELEASE IN FOUR MAJOR MARKETS… #Ramayana is all set to expand its global footprint, with the much-celebrated film gearing up to enter *four* significant international markets in 2027. Yes, the film is slated to release in #China, #Russia, #Japan, and #SouthKorea in the first quarter of 2027… In fact, it has already been submitted for censor clearance in #China. The next phase of #Ramayana’s international journey is expected to be HUMONGOUS. 🔥🔥🔥 ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि अगले साल इन चार देशों में रणबीर कपूर की रामायणम् कमर्शियल तौर पर कैसा प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी।
अगर रामायणम् को चीन, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया में रिलीज किया जाता है तो यकीनन तौर पर ये पौराणिक फिल्म आमिर खान स्टारर दंगल (1968 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन) और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (1852 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन) के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। फिलहाल रामायणम् पार्ट-1 वैश्विक बाजार में 1224 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।

