राष्ट्रवाणी: 53 साल पहले लीजेंडरी सिंगर Lata Mangeshkar ने मुमताज पर फिल्माए गए इस आइकॉनिक गाने को आवाज दी थी। लता मंगेशकर ने दी थी टाइमलेस गाने को आवाज मुमताज पर फिल्माया गया था ये आइकॉनिक गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के पुराने गानों के फैंस करोड़ों की संख्या में हैं क्योंकि 70’s और 80’s के दौर में लीजेंडरी गायक लता मंगेशकर ने कई रोमांटिक गानों को अपनी जादुई आवाज से सजाया है।
इन गीतों की खासियत ही यही है कि ये सालों बाद भी सदाबहार है और म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में शामिल है। रोमांटिक गानों में अक्सर प्यार के अहसास का जिक्र होता है। कई गाने दर्दभरे भी होते हैं जिनमें बिछड़ने की भावना होती है वहीं कई प्यार में वफादारी की झलक पेश करते हैं।
एक ऐसा ही गाना है 70 के दशक का जिसे उस दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मुमताज (Mumtaz) पर फिल्माया गया था। इस टाइमलेस सॉन्ग को लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आवाज दी थी। गाने के मीनिंगफुल लिरिक्स हैं- मैं तेरे इश्क में, मर ना जाऊं कहीं, तू मुझे आजमाने की कोशिश ना कर (Main Tere Ishq Mein)।
आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए लिरिक्स एक प्रेमी की गहरी दीवानगी, समर्पण और उस दर्द को दिखाते हैं जिसमें वह अपने प्यार की गहराई में खो जाने से डरता है। मुमताज और धर्मेंद्र (Dharmendra) की केमिस्ट्री, लता मंगेशकर की जादुई आवाज, आनंद बख्शी के मीनिंगफुल लिरिक्स और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के शानदार म्यूजिक से बना यह गीत 53 सालों बाद भी सदाबहार बना हुआ है।
यह गीत 1973 में रिलीज हुई फिल्म लोफर (Loafer) का है जिसका निर्देशन ए. भीमसिंह ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र और मुमताज मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि ओम प्रकाश, प्रेमनाथ और के. एन. सिंह अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर लोफर उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी।

