राष्ट्रवाणी: अक्षय कुमार और विद्या बालन की अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल अक्षय और विद्या की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने अनीस बज्मी ने किया है फिल्म का निर्देशन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और विद्या बालन (Vidya Balan) बहुत जल्द एक मूवी में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अनीस बाज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिलहाल के लिए इसका टाइटल अभी मौजा ही मौजा बताया जा रहा है लेकिन अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे के आसपास इसे लेकर एक हिंट दिया था। वहीं अब इसकी रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म फरवरी 2027 में रिलीज होगी।
मिड डे के मुताबिक प्रोड्यूसर दिल राजू ने कन्फर्म किया है कि ‘मौजा ही मौजा’ अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में आएगी। हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा,’हमने अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म पूरी कर ली है, जो फरवरी में रिलीज होगी।’ कॉमेडी जॉनर की यह फिल्म, जो पहले 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी अब अगले साल फरवरी में आएगी।
अनीस और अक्षय इससे पहले ‘वेलकम’ (2007), ‘सिंह इज किंग’ (2008) और ‘थैंक यू’ (2011) में काम कर चुके हैं। ये अक्षय और अनीस की चौथी फिल्म है। इसके साथ ही, ‘मिशन मंगल’ (2019) के बाद अक्षय और विद्या भी फिर से एक साथ नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं बात करें अक्षय कुमार की तो अभी उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। इनमें ‘समुक’ (Samuk) नाम की एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म भी शामिल है।
उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्में भी हैं, जिनमें रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ और कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग 2’ शामिल हैं।

