राष्ट्रवाणी: Xiaomi आज अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 प्रो सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर रहा है, जिसमें Xiaomi 18 …और पढ़ें 200MP कैमरा वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलेगी रियर डिस्प्ले भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Xiaomi स्मार्टफोन मार्केट में आज अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 18 प्रो सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी आज यानी 17 नवंबर 2026 को अपने दो नए फोन, Xiaomi 18 प्रो और Xiaomi 18 प्रो मैक्स को पेश करने वाली है। इसके लिए पेरिस में एक खास लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा।
ये इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। दोनों स्मार्टफोन को इससे पहले चीन के मार्केट में पेश किया जा चुका है। अब कंपनी की नई फ्लैगशिप सीरीज ग्लोबल मार्केट में आ रही है।
नई सीरीज अपने कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और बैक पैनल पर मिलने वाली सेकेंडरी डिस्प्ले को लेकर पहले ही काफी चर्चा में है। कंपनी इन डिवाइस को Velvet Red, Cosmic Blue और White कलर ऑप्शन में पेश करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 प्रो में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
जबकि इसके प्रो मैक्स मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। दोनों डिवाइस में LTPO OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। साथ ही इन स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खसियत इनका रियर डिस्प्ले सेटअप होगा।
सीरीज के Xiaomi 18 प्रो में 2.7 इंच और प्रो मैक्स में 2.9 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिल सकती है। इसका यूज नोटिफिकेशन देखने और कैमरे से सेल्फी लेने जैसे कामों के लिए किया जा सकेगा। जबकि परफॉर्मेंस के लिए प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और प्रो मैक्स मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है।
कैमरा की बात करें तो दोनों डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही इन डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। साथ ही Xiaomi 18 प्रो में 6,000mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और प्रो मैक्स मॉडल में 7,050mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

