राष्ट्रवाणी: सर्दियों में नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो. ऐसे में मूंग दाल और पालक से बना चीला एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से इसे आसानी से तैयार किया हो जाता है.मूंग दाल में प्रोटीन होता है, जबकि पालक से शरीर को आयरन, फोलेट और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. दोनों को मिलाकर बनाया गया चीला सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के खाने के लिए अच्छा रहता है. इसे बच्चे और बड़े दोनों चटनी के साथ पसंद कर सकते हैं. अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मूंग दाल और पालक का चीला जरूर ट्राई करें. यह बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका. इसे बनाने के लिए एक कप मूंग दाल, एक कप पालक, एक छोटी हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, आधा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक और जरूरत के हिसाब से पानी लें. चीला सेंकने के लिए थोड़ा तेल भी रख लें. चाहें तो इसमें बारीक कटा प्याज भी डाल सकते हैं.और हां अगर आप इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखना चाहते हैं तो, पनीर भी इसमें जरूर शामिल करें. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सर में डालें. साथ में पालक, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.अब इस घोल में नमक और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें. तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. फिर घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. धीमी से मध्यम आंच पर चीले को पकने दें. जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा रंग आ जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें. अगर आप इसमें प्रोटीन का सोर्स भी चाहते हैं तो एक कटोरी में पनीर लें अपने पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर शिमला मिर्च और उन सभी को कद्दू कस करके हल्का नमक के साथ भून लें. इसमें स्वाद अनुसार चाट मसाला मिलाएं और चिला पकने के बाद बीच में ये3 स्टफिंग रखें. मूंग दाल और पालक का चीला हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ खाया जाता है. इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. अगर आप इसे बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो हरी मिर्च कम रखें और चीले को ज्यादा कुरकुरा न बनाएं. चीला बनाते समय तवे पर बहुत ज्यादा तेल डालने की जरूरत नहीं है. इसे कम तेल में भी अच्छी तरह सेंका जा सकता है. नाश्ते में इसे खाने से प्रोटीन और सब्जियों का अच्छा पोषण मिलता है. अगर आप हल्का और पौष्टिक नाश्ता चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- आयकर विभाग की CG में 50 ठिकानों पर जांच जारी, 14 करोड़ की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण जब्त – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: के गब्बर का खौफ खत्म रे भैया: अब गले में कॉलर आईडी, हर घंटे मिल रही कबरा हाथी की लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- आरक्षित वर्ग की अधिक अंक वाली महिला अभ्यर्थियों को सामान्य पदों पर चयन का अधिकार : हाई कोर्ट – राष्ट्रवाणी
- यूनेस्को-यूसीएल अध्ययन ने चेतावनी दी है कि जलवायु विज्ञान पर उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया के तहत एआई मॉडल ध्वस्त हो गए हैं – भारतीय पीएसयू
- बस्तर: मुख्य सचिव विकासशील ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की….. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: हेट स्पीच के 14 मामलों में अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत, रायपुर प्रवेश की पाबंदी समाप्त – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश…. – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: कलेक्टर ने राजस्व विभाग में कसावट लाने के लिए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की – राष्ट्रवाणी

