राष्ट्रवाणी: 2BHK House Plan 100 Gaj: अगर आप 100 गज में अच्छा मकान बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि प्लॉट की जगह का सही इस्तेमाल किया जाए. 100 गज का प्लॉट करीब 900 वर्ग फुट होता है और इसमें भी एक अच्छा 2BHK या जरूरत के हिसाब से दो मंजिल का घर बनाया जा सकता है. हालांकि इसके लिए पहले से यह तय करना जरूरी है कि घर में कितने कमरे चाहिए, पार्किंग कहां होगी और सीढ़ी किस तरफ बनाई जाएगी. 100 गज का हर प्लॉट एक जैसा नहीं होता. किसी प्लॉट की लंबाई ज्यादा हो सकती है तो किसी की चौड़ाई. जैसे 25×36 फीट, 30×30 फीट, 20×45 फीट या 18×50 फीट के प्लॉट हो सकते हैं. सभी का एरिया करीब 100 गज ही होगा, लेकिन इनकी बनावट अलग होने की वजह से घर का नक्शा भी अलग बनेगा. इसलिए नक्शा बनाते समय सिर्फ यह न देखें कि जमीन 100 गज की है. पहले उसकी लंबाई-चौड़ाई देखें और उसी हिसाब से कमरों की जगह तय करें. पहले तय करें कितनी मंजिल का घर चाहिए अगर आपका परिवार छोटा है और एक ही मंजिल पर घर बनाना चाहते हैं तो 2BHK का प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है. सामने पार्किंग के लिए जगह रखकर अंदर लिविंग रूम, किचन और डाइनिंग एरिया बनाया जा सकता है. पीछे की तरफ दो बेडरूम रखे जा सकते हैं. वहीं अगर आगे चलकर परिवार बढ़ने वाला है या आपको ज्यादा जगह चाहिए तो दो मंजिल का प्लान बनाया जा सकता है. नीचे लिविंग रूम, किचन, डाइनिंग और एक बेडरूम रखा जा सकता है, जबकि ऊपर दो बेडरूम और परिवार के बैठने के लिए जगह बनाई जा सकती है. छोटे प्लॉट में सीढ़ी कहां बनेगी, इसका फैसला बाद में करना भारी पड़ सकता है. अगर ऊपर भी मंजिल बनानी है तो शुरुआत से ही सीढ़ी की जगह तय कर लें. इसे ऐसी जगह रखा जा सकता है जहां ऊपर जाने का रास्ता आसान रहे और नीचे के कमरों की जगह भी ज्यादा न घिरे. अगर भविष्य में ऊपर का हिस्सा अलग इस्तेमाल करना है तो सीढ़ी का रास्ता अलग रखने के बारे में भी पहले सोचा जा सकता है. 100 गज के घर में एक परेशानी यह हो सकती है कि जगह बचाने के चक्कर में घर पूरी तरह बंद हो जाए. इसलिए नक्शा बनाते समय खिड़कियों और खुली जगह का ध्यान रखें. अगर प्लॉट की बनावट इसकी इजाजत देती है तो बीच में या किसी एक तरफ छोटी खुली जगह रखी जा सकती है. इससे घर के अंदर रोशनी और हवा आने की जगह मिलती है. सामने और पीछे की तरफ कमरे रखते समय भी खिड़कियों की जगह पहले से तय करना बेहतर रहेगा. किचन और बाथरूम ऐसी जगह रखें कि इनकी पाइपलाइन बहुत ज्यादा दूर तक न ले जानी पड़े. अगर दोनों की जगह पहले से सही तरह तय हो तो घर का बाकी हिस्सा भी आसानी से प्लान किया जा सकता है. छोटे घर में बाथरूम और किचन के आसपास की जगह का सही इस्तेमाल काफी जरूरी होता है. इसी तरह सीढ़ियों के नीचे सामान रखने की जगह बनाई जा सकती है. बेडरूम में अलमारी के लिए भी पहले से जगह छोड़ना बेहतर है. अगर आप चाहते हैं कि 100 गज का घर बाहर से भी खूबसूरत दिखे तो फ्रंट डिजाइन को जरूरत से ज्यादा भरने की जरूरत नहीं है. बालकनी, जाली, वर्टिकल डिजाइन या प्लांटर जैसी चीजों से घर का फ्रंट अच्छा बनाया जा सकता है. रंगों और मटेरियल का इस्तेमाल भी सोच-समझकर करें. बहुत ज्यादा डिजाइन या अलग-अलग रंग लगाने से छोटा फ्रंट और भरा हुआ लग सकता है. इसलिए साधारण लेकिन साफ डिजाइन ज्यादा अच्छा दिख सकता है. अगर आपके पास कार है तो पार्किंग की जगह नक्शा बनाते समय ही तय कर लें. ऐसा न हो कि पहले पूरे कमरे बना दिए जाएं और बाद में कार खड़ी करने के लिए जगह ही न बचे. सामने की जगह में पार्किंग रखने के साथ घर में आने-जाने का रास्ता भी ठीक तरह से रखें. इससे रोजमर्रा में घर इस्तेमाल करना आसान रहेगा. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- आयकर विभाग की CG में 50 ठिकानों पर जांच जारी, 14 करोड़ की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण जब्त – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: के गब्बर का खौफ खत्म रे भैया: अब गले में कॉलर आईडी, हर घंटे मिल रही कबरा हाथी की लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- आरक्षित वर्ग की अधिक अंक वाली महिला अभ्यर्थियों को सामान्य पदों पर चयन का अधिकार : हाई कोर्ट – राष्ट्रवाणी
- यूनेस्को-यूसीएल अध्ययन ने चेतावनी दी है कि जलवायु विज्ञान पर उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया के तहत एआई मॉडल ध्वस्त हो गए हैं – भारतीय पीएसयू
- बस्तर: मुख्य सचिव विकासशील ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की….. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: हेट स्पीच के 14 मामलों में अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत, रायपुर प्रवेश की पाबंदी समाप्त – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश…. – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: कलेक्टर ने राजस्व विभाग में कसावट लाने के लिए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की – राष्ट्रवाणी

