राष्ट्रवाणी: सर्दियों में बाजार में ताजी हरी मटर खूब मिलती है. आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सब्जी, पुलाव या पराठे बनाने में करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हरी मटर का हलवा खाया है? यह स्वाद में काफी अच्छा लगता है और ठंड के मौसम में घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. हरी मटर का हलवा बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती. मटर, दूध, घी, चीनी और कुछ सूखे मेवों की मदद से यह तैयार जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और बनावट नरम होती है. अगर घर में बच्चे हैं या आपको सर्दियों में कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं. हरी मटर में फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. आइए जानते हैं हरी मटर का हलवा बनाने का आसान तरीका. इस हलवे को बनाने के लिए 2 कप हरी मटर, 3 से 4 चम्मच घी, आधा कप दूध, आधा कप चीनी, 2 चम्मच मावा, थोड़े बादाम और काजू और आधा चम्मच इलायची पाउडर लें. चीनी और घी की मात्रा आप अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं. सबसे पहले हरी मटर को धोकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. अब कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें मटर का पेस्ट डाल दें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. मटर का कच्चापन दूर होने और हल्की खुशबू आने तक इसे पकाएं. इसके बाद इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं. धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक दूध सूखने न लगे और मटर का मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. अब इसमें चीनी डालें. चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा ढीला होने दें, इसलिए इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहें. जब हलवा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें मावा, इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम-काजू डाल दें. आखिर में थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और हलवे को कुछ मिनट और पकने दें. जब यह कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. हरी मटर का हलवा बनाते समय मटर को अच्छी तरह भूनना जरूरी है, इससे उसका कच्चा स्वाद निकल जाता है. अगर मटर ज्यादा मीठी है, तो चीनी कम डालें. हलवे में मावा डालने से इसका स्वाद और गाढ़ापन बढ़ता है, लेकिन मावा न हो तो इसे बिना मावे के भी बनाया जा सकता है.इसे गर्मागर्म परोसें और ऊपर से थोड़े कटे हुए बादाम या पिस्ता डाल दें. सर्दियों में घर पर बना यह हलवा खाने के बाद मीठे की इच्छा पूरी करने का अच्छा तरीका है. बस ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं, क्योंकि इसमें घी, चीनी और मावा भी होता है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- आयकर विभाग की CG में 50 ठिकानों पर जांच जारी, 14 करोड़ की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण जब्त – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: के गब्बर का खौफ खत्म रे भैया: अब गले में कॉलर आईडी, हर घंटे मिल रही कबरा हाथी की लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- आरक्षित वर्ग की अधिक अंक वाली महिला अभ्यर्थियों को सामान्य पदों पर चयन का अधिकार : हाई कोर्ट – राष्ट्रवाणी
- यूनेस्को-यूसीएल अध्ययन ने चेतावनी दी है कि जलवायु विज्ञान पर उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया के तहत एआई मॉडल ध्वस्त हो गए हैं – भारतीय पीएसयू
- बस्तर: मुख्य सचिव विकासशील ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की….. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: हेट स्पीच के 14 मामलों में अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत, रायपुर प्रवेश की पाबंदी समाप्त – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश…. – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: कलेक्टर ने राजस्व विभाग में कसावट लाने के लिए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की – राष्ट्रवाणी

