राष्ट्रवाणी: 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफरक्या 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? पहले दिया खुला ऑफर, फिर देने लगे चेतावनीWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 20:55 ISTतमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ए राजमोहन की घड़ी की कीमत को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. मंत्री जी की घड़ी 45 लाख रुपये की होने का दावा सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा किया गया. इसपर मंत्री जी ने सफाई देते हुए कहा कि ये महज 5500 रुपये की घड़ी है. अफवाह फैलाने पर उन्होंने मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी.मामले ने तूल पकड़ लिया है. नई दिल्ली. तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त गरमाई हुई है. मामला एक घड़ी पर आकर टिक गया है. क्या शिक्षा मंत्री ए राजमोहन रोलेक्स की घड़ी पहनकर घूम रहे हैं?
क्या वो इतने पैसे वाले हैं कि इतनी महंगी घड़ी अफोर्ड कर सकते हैं. यह सवाल हम नहीं पूछ रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें तेजी से वायरल हो रही हैं. ए राजमोहन की रोलेक्स घड़ी 45 लाख रुपये होने का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो इसपर उनकी सफाई भी आई. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं ये घड़ी 5500 रुपये में आपको दे सकता हूं. अगर चाहिए तो बताएं. वो दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के लिए समग्र शिक्षा के तहत लंबित लगभग 5,000 करोड़ रुपये की धनराशि तत्काल जारी करने का आग्रह किया. दिल्ली में राजमोहन के संवाददाता सम्मेलन की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने लगभग 45 लाख रुपये मूल्य की लग्जरी रोलेक्स डेटोना कलाई घड़ी पहनी हुई थी. उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि इस घड़ी की कीमत केवल लगभग 5,500 रुपये है. उन्होंने कहा, ‘हर किसी को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है. हालांकि, किसी को नीचा दिखाने के लिए उसके रंग-रूप, पहनावे और पहने गए अन्य वस्तुओं के बारे में जानबूझकर झूठ फैलाना अस्वीकार्य है.’ उन्होंने चेतावनी दी कि निराधार आरोप लगाकर मानहानि करने और व्यक्तिगत हमले करने वाली ‘‘फर्जी खबरें फैलाने वाली फैक्ट्रियों’’ के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे. About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 20:49 ISTऔर पढ़ें

