राष्ट्रवाणी: भानुशाली प्रोडक्शन ने Captivated (कैप्टिवेटेड) फिल्म की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है जिसमें लीड किरदार अल पचीनो का होगा। अल पचीनो की फिल्म प्रोड्यूस करेंगे भारतीय फिल्ममेकर भानुशाली प्रोडक्शन ने किया अल पचीनो की फिल्म का एलान अल पचीनो की फिल्म कैप्टिवेटेड हुई अनाउंस 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
मशहूर भारतीय फिल्म मेकर विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड अब इंटरनेशनल फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपनी पहली विदेशी फिल्म कैप्टिवेटेड (Captivated) लेकर आ रही है। इस फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अल पचीनो (द गॉडफादर, स्कारफेस), इस्ला फिशर (वेडिंग क्रैशर्स, नाउ यू सी मी) और ब्लेक रिटसन (द गिल्डेड एज) नजर आएंगे।
अल पचीनो (Al Pacino) अकादमी पुरस्कार जीत चुके हैं। फिल्म का निर्देशन डिटो मॉन्टियल ने किया है, जो अ गाइड टू रिकग्नाइजिंग योर सेंट्स और फाइटिंग जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी यानी कैमरे से शूटिंग का काम स्टीफन सियूपेक ने किया है, जो स्लमडॉग मिलियनेयर और रूमर्स जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।
इस फिल्म को लॉस एंजिल्स की कंपनी 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। CAPTIVATED साल 1973 में हुए जॉन पॉल गेटी 3 के अपहरण की सच्ची घटना पर आधारित है। यह उस समय की सबसे चर्चित अपहरण की घटनाओं में से एक थी।
फिल्म में इस घटना को एक अलग नजरिए से दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी 1970 के दशक के इटली में दिखाई गई है। इसमें एक ऐसे अनोखे भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है, जो पहले से ही मुश्किल हालात को और भी पेचीदा बना देता है।
विनोद भानुशाली, संस्थापक और प्रबंध निदेशक, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने कहा, ‘हम हमेशा से मानते हैं कि अच्छी कहानियां हर देश और हर भाषा के लोगों के दिलों तक पहुंच सकती हैं। दुनिया भर के बेहतरीन कलाकारों और फिल्म बनाने वाले लोगों के साथ काम करना हमारे लिए एक नया और खास कदम है’। Captivated (कैप्टिवेटेड) को 32Red एंटरटेनमेंट के माइकल मैमोलिटी और मानसवी ममगई बना रहे हैं।
इसके अलावा स्वीटहार्ट एंटरटेनमेंट के एंड्रिया बको और निकी वाइन्स्टॉक भी फिल्म के निर्माता हैं। इनके साथ डलास बायर्स क्लब के निर्माता कैसियन एल्वेस भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं।

