राष्ट्रवाणी: अमिताभ बच्चन भले ही अपने टाइम के पक्के हों, लेकिन एक बार उनके देर आने के चक्कर में जीनत अमान को पूरे कास्ट एंड क्रू के सामने बेइज्जत किया गया था। क्या है ये किस्सा, चलिए बताते हैं। जीनत अमान को अमिताभ की वजह से पड़ी थी गालियां/ फोटो- इंस्टाग्राम 2 घंटे सेट पर लेट आए थे अमिताभ बच्चन निर्देशक ने शराब पीकर जीनत अमान को दी गाली जीनत अमान ने खुद सुनाया सेट का किस्सा एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
70 के दशक में जीनत अमान का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता था। उनकी जोड़ी देवानंद से लेकर अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, विनोद खन्ना जैसे कई स्टार्स संग दर्शकों द्वारा पसंद की गई। 75 साल की दिग्गज अभिनेत्री अक्सर शूट से जुड़ी कई पुरानी यादें ताजा करती रहती हैं।
कुछ दिनों पहले जीनत अमान ने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया था, जहां सेट पर अमिताभ बच्चन लेट आए थे, लेकिन गालियां उन्हें पड़ी। उस वक्त जीनत अमान के साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसे वो कभी नहीं भुला पाईं। अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज अभिनेता हैं, जिन्हें लोग हमेशा से उनकी पंकचुएलिटी के लिए जानते हैं, लेकिन जीनत अमान ने बताया कि जब उन्हें गाली पड़ी, उस दिन सेट पर बिग बी 2 घंटे देर से आए थे।
दरअसल, जीनत अमान और अमिताभ बच्चन एक फिल्म के लिए मॉर्निंग शूट कर रहे थे। अभिनेत्री ने समय पर शूटिंग सेट पर पहुंचने के लिए निर्माता से मदद ले ली। जीनत अमान ने बताया कि वह कार में ही अपने डायलॉग याद करती गई थीं, ताकि सेट पर जाते ही वह सीधा मेकअप करके शूटिंग करने लगे।
वह सेट पर पहुंची और उन्होंने मेकअप रूम की तरफ जाते हुए क्रू से कहा कि जब अमिताभ बच्चन आए, तो उन्हें लोग इन्फॉर्म कर दे। काफी समय बीत गया बिग बी नहीं आए। दो घंटें बाद जब वह आए, तो सीधा सेट की तरफ भागे।
अमिताभ बच्चन के सेट पर पहुंचने के बाद एक असिस्टेंड डायरेक्टर आया और उसने जीनत अमान को बताया कि बिग बी आ गए हैं। ये सुनकर दिग्गज अभिनेत्री भी सेट पर पहुंच गई। जैसे ही जीनत अमान सेट पर आईं डायरेक्टर कमरे से बाहर निकलते हुए उन पर भड़क गए और उन्हें गंदी-गंदी गालियां देने लगे।
उस डायरेक्टर को लग रहा था कि जीनत अमान की वजह से शूटिंग डिले हुई है। सबके सामने बिना गलती बेइज्जती होते देखकर जीनत अमान की आंखों में आंसू आ गए और वह अपने असिस्टेंट के साथ सामान पैक करके शूटिंग छोड़कर जाने लगीं। ये देखकर निर्माता जीनत के पास आए और उन्हें मनाते हुए बताया कि निर्देशक ने शराब पी हुई थी।
बिग बी भी पीछे से आए और उन्होंने कहा, “बेब्स, मैं जानता हूं ये मेरी गलती है। वो डायरेक्टर बेवकूफ़ आदमी है। उसने शराब भी पी रखी है।
इग्नोर कर दो उसे। चलो, काम शुरू करते हैं।” जीनत अमान ने बताया कि उन्होंने अमिताभ की माफी को तुरंत एक्सेप्ट किया। यहां तक की अपनी गलती का एहसास होने के बाद डायरेक्टर ने भी एक्ट्रेस के पैरों पर गिरकर माफी मांगी, लेकिन जीनत ने दोबारा उस निर्देशक संग कभी काम नहीं किया।
जीनत अमान ने पोस्ट में किस्से के बारे में तो बताया, लेकिन उन्होंने फिल्म और डायरेक्टर के नाम का खुलासा करने से साफ इनकार कर दिया।

