राष्ट्रवाणी: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक बेहतरीन ‘पार्टी एंथम’ जिसे भोजपुरी सिंगर ने आवाज दी थी। भोजपुरी सिंगर ने दी थी चटपटे गाने को आवाज कैटरीना के करिवर के बड़े गानों में से एक है ये सॉन्ग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर्स ने अपने गानों से पूरे देश को दीवाना बनाया है।
फिर चाहे वह फिल्मों के गीत हो या फिर छठ के भजन, लोग इनके गीतों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन सिंगर्स की आवाज सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित है बल्कि इन्होंने कई गाने बॉलीवुड में भी दिए हैं। एक ऐसी ही भोजपुरी सिंगर है कल्पना पटवारी (Kalpana Patowary) जिन्होंने कई बेहतरीन छठ गीत गाए हैं।
लेकिन इस बीच उन्होंने बॉलीवुड को एक ऐसा गाना दिया है हर पार्टी की शान है और लोग आज भी इस पर थिरकते हैं। कल्पना पटवारी ने उग ही दीनानाथ, काठ के रे नईया, उग है सुरूज गोसईया, छठ घाट केकरा संगे जाईब ए बलम जी जैसे मशहूर छठ गीतों (Chhath Songs) को आवाज दी है। यह गाना अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म वेलकम का ‘ऊंचा लंबा कद’ (Ucha Lamba Kad)।
इसके लिरिक्स हैं- इक ऊंचा लंबा कद, दूजा सोनी वी तू हद, तीजा रूप तेरा चम-चम करदा नी…। कटरीना कैफ का सॉन्ग हर पार्टी की जान है और गेट टू गेदर में जब डांस होता है तो यह गाना जरूर बजता है। ‘ऊंचा लंबा कद’ 2007 की बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ (Welcome) का एक डांस सॉन्ग है।
इसे आनंद राज आनंद और कल्पना पटवारी ने गाया है और इसे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर पर फिल्माया गया है। ‘वेलकम’ 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है जिसे अनीस बज्मी ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें अक्षय कुमार और कटरीना के साथ ही नाना पाटेकर, अनिल कपूर, फिरोज खान, परेश रावल, मल्लिका शेरावत जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए।

