राष्ट्रवाणी: हाल ही में साई पल्लवी (Sai Pallavi) के दादा ने रामायणम् (Ramayana) में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर कमेंट किया। अब एक्ट्रेस ने सफाई दी है। रामायणम् में अपनी परफॉर्मेंस पर बोलीं साई।
फोटो क्रेडिट- एक्स साई पल्लवी की परफॉर्मेंस पर दादा ने किया था कमेंट दादा के कमेंट पर अब साई पल्लवी ने दी सफाई साई ने बताया- दादा को कैसी लगी उनकी परफॉर्मेंस एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी सादगी और मासूमियत के लिए जानी जाने वालीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) का रामायणम् (Ramayana) में माता सीता का किरदार निभाना चर्चा का विषय बन गया।
हाल ही में, जब उनके दादा ने कहा कि साई ने अभिनय नहीं किया तो कुछ लोगों ने उनके कमेंट को नकारात्मक ढंग से लिया। अब साई पल्लवी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि रामायणम् में उनकी परफॉर्मेंस देख उनके दादा ने आखिर क्या कहा था जिसे गलत समझा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दादा का कहने का वो मतलब नहीं था, जिसे समझा गया।
बिहाइंडवुड्स के साथ बातचीत में साई पल्लवी ने खुलासा किया कि वास्तव में उनके दादा उन्हें माता सीता के रोल में देखकर काफी खुश हैं और उन्होंने आलोचना नहीं, बल्कि उनकी तारीफ की थी। एक्ट्रेस ने बताया- उन्होंने (दादा) ने कहा कि मैंने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। उन्हें महसूस हुआ कि भगवान ने मेरे जरिए एक्टिंग की है।
मैं जब बच्ची थी, तब से मेरे दादा ये कहते आ रहे हैं। उनका मानना है कि हर बच्चे दैवीय होते हैं और भगवान उनके फॉर्म में धरती पर आते हैं। साई पल्लवी ने इससे पहले खुलासा किया था कि मेडिटेशन के जरिए उन्होंने माता सीता के रोल के लिए खुद को तैयार किया।
वह शूटिंग से पहले प्रार्थना भी करती थी। वह चाहती थीं कि माता सीता उन्हें गाइड करें। फिल्म में पहली बार माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाया गया है।
फिल्म में साई के फाइट सीन पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए थे। रामायणम् पार्ट 1 इन दिनों घरेलू और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और वो भी सिर्फ दो हफ्तों में।
दूसरी ओर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन हो गया है। यह सिलसिला जारी रहा तो उम्मीद है कि यह फिल्म आमिर खान की दंगल (Dangal) का रिकॉर्ड तोड़ देगी। दंगल ने दुनियाभर में 2000 करोड़ के करीब कारोबार किया था।

