राष्ट्रवाणी: सुपरस्टार सलमान खान संग एक और फिल्म करने को लेकर निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बड़ा हिंट दिया है। सलमान खान बनेंगे प्रेम (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/एआई) सूरज की अगली फिल्म ये प्रेम मोल लिया अंकित सिंह तोमर, मुंबई। सलमान खान को सिनेमा का सुपरस्टार बनाने में निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) का बड़ा योगदान रहा है।
भाईजान के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया, सूरज के डायरेक्शन में 37 साल पहले आई थी। इस वक्त निर्देशक सूरज बड़जात्या अपनी अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान संग खास बातचीत में सूरज से ये सवाल पूछा गया कि क्या भविष्य में वह सलमान खान (Salman Khan) के प्रेम किरदार को दोबारा पर्दे पर वापस ले आएंगे।
इसको लेकर उन्होंने बड़ा हिंट दिया है। सुपरस्टार सलमान खान को सिनेमा के प्रेम के तौर पर जाना जाता है। सूरज बड़जात्या और राजश्री बैनर तले बनीं मूवीज में सलमान ने प्रेम बनकर फैंस के दिलों को जीता है।
हाल ही में मुंबई में फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) का ट्रेलर रिलीज किया गया है और इस दौरान के सीनियर पत्रकार अंकित सिंह तोमर ने सूरज बड़जात्या से ये सवाल पूछा कि क्या सलमान खान को आने वाले वक्त में प्रेम के रूप दोबारा से देखा जाएगा। इस पर सूरज बड़जात्या ने जवाब देते हुए कहा है- फिलहाल मेरा फोकस फिल्म ये प्रेम मोल लिया पर है।
लेकिन ऐसा नहीं कि मैं खुद नहीं चाहता कि सलमान भाई को मैं प्रेम के किरदार के साथ वापस लाऊं। अभी तो कोई ऐसी योजना है नहीं, लेकिन मैं विचार कर रहा हूं कि कैसे उनको (सलमान खान) प्रेम के तौर पर पेश किया जाए। अगर कुछ भी आता है, तो यकीनन तौर पर आपके साथ साझा किया जाएगा।
इस तरह से सूरज बड़जात्या ने भविष्य में सलमान खान संग अपनी फिल्म की योजना को लेकर बड़ा हिंट दिया है, जिसके बारे में जानकर यकीनन सिनेप्रेमियों की उत्सुकता बढ़ सकती है। बात की जाए सूरज बड़जात्या की उन मूवीज के बारे में जिनमें सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया है, तो उनकी लिस्ट इस प्रकार है- हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) हम साथ-साथ हैं (Hum Saath-Saath Hain) प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo) इसके अलावा अंदाज अपना-अपना, जुड़वा, बीवी नंबर-1, पार्टनर और रेडी जैसी कई मूवीज में सलमान खान के किरदार का नाम प्रेम दिखाया है।

