राष्ट्रवाणी: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गायत्री मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने गाया गायत्री मंत्र प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का वीडियो शेयर किया मालती मैरी गायत्री मंत्र का जाप करती दिखीं वीडियो प्रियंका के फैमिली वेकेशन का हिस्सा है एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने फैमिली वेकेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिसमें से एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा। 19 नवंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी नन्ही बेटी मालती गायत्री मंत्र का जाप करती सुनाई दे रही है।
इस क्लिप में, प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में लिए बैठी हैं और दोनों प्रार्थना करती हुई नजर आ रही हैं। खिड़की की ओर देखते हुए, मालती गायत्री मंत्र का पाठ करती हैं। जैसे ही वह मंत्र पूरा करती है, प्रियंका खुशी से कहती हैं,’बहुत सुंदर।’ वहीं फैंस भी कमेंट्स में नन्हीं मालती की तारीफ करते हुए दिखे।
A post shared by Timesapplaud Trends (@timesapplaudtrends_) यह वीडियो उन तस्वीरों और क्लिप्स के कलेक्शन का हिस्सा है, जिन्हें प्रियंका ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ के सेट से शेयर किया है। अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, प्रियंका शूटिंग लोकेशन पर अपने समय का भरपूर आनंद लेती दिख रही हैं।
उनके इंस्टाग्राम फोटो डंप में कई प्राइवेट पल शेयर किए हैं, जैसे बीच पर टहलना, परिवार के साथ बिताया गया समय और उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या की झलकियां। इस कलेक्शन की शुरुआत एक्टर की बिना मेकअप वाली एक सेल्फी से होती है। बाकी तस्वीरों में मालती को बीच पर रेत के साथ खेलते, अपनी मां की फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते, कलरिंग करते और चाय का मजा लेते हुए देखा जा सकता है।
A post shared by Priyanka (@priyankachopra) बता दें कि प्रियंका अभी ‘ब्लूफ्लाई’ (Bluefly) की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के निर्देशक निमरोद एंटल हैं, जो ‘प्रिडेटर्स’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। इस प्रोजेक्ट में माइकल चिक्लिस, रसेल क्रो और डैनियल मैकफर्सन समेत कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

