राष्ट्रवाणी: कभी रामायणम् की तारीफों के पुल बांधने वाले अभिनेता नितिश भारद्वाज ने मूवी देखने के बाद कई सीन्स पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने मूवी की फंडिंग पर सवाल खड़े करते हुए इसे एक एजेंडा बताया है। रामायणम् को लेकर नितिश भारद्वाज ने खड़े किए सवाल/ फोटो- इंस्टाग्राम रामायणम् देखने के बाद गुस्सा हुई नितिश भारद्वाज श्रीराम और रावण के चित्रण पर उठाए सवाल फिल्म को एजेंडा बताकर फंडिंग जांच की मांग की एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है। रणबीर कपूर-यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। रामायणम् को मिल रही वाहवाही के बीच अब हाल ही में बी.आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार अदा करने वाले नितिश भारद्वाज ने रामायणम् के किरदारों के चित्रण को लेकर शुरू हुए विवाद में अपनी राय देते हुए इसे एजेंडा के तहत बनाई गई फिल्म कहा है।
साथ ही सरकार से मूवी की फंडिंग को लेकर जांच करने की मांग की है। उन्होंने फिल्म में 14 वर्षों के वनवास के लिए अयोध्या से निकलते श्रीराम की आंखों में आंसू वाले सीन पर भी आपत्ति जताई है। नितिश भारद्वाज ने ये तर्क दिया कि मेकर्स इक्ष्वाकु वंश की सम्मान संहिता को पर्दे पर उतारने में विफल रहे हैं।
उन्होंने कहा, “रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए।” रावण को जिस तरह से नितेश तिवारी की रामायणम् में दर्शाया गया है, उसकी भी महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा, “रावण का नकारात्मक साइड तो मूवी में दिखाया ही नहीं गया है।
बिल्कुल उसे एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता के रूप में दिखाया गया है। कोई भी पूरी तरह से अच्छा और बुरा नहीं होता है, लेकिन रावण का पतन उसके अंहकार की वजह से ही हुआ था।” उन्होंने आगे रावण के किरदार पर तर्क देते हुए कहा, “अगर रावण इतना ही बुद्धिमान और न्यायप्रिय था, तो फिर भगवान विष्णु को राम अवतार लेने की जरूरत क्यों पड़ी?
उन्होंने अवतार के पूरे मीनिंग को ही उल्टा कर दिया। आज की पीढ़ी जो ज्यादा पढ़ती नहीं है, वह अगले दो साल सीक्वल आने तक रावण को कूल डूड मानकर उसकी तारीफ करेगी। राम को जितना आप लोगों ने वीक दिखाया है, वो रावण को मारेगा।
आप हीरो को विलेन बना रहे हैं और विलेन को हीरो।” नीतिश भारद्वाज ने ये दावा किया कि लक्जमबर्ग, यूएई और सिंगापुर जैसी जगहों से प्रोडक्शन कंपनी में पैसा आया है। उन्होंने एजेंडा चलाने वाले लोगों की तुलना ‘नए अंग्रेजों से की और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता को नीचा दिखाने के लिए सिनेमा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जब उनसे ये पूछा गया कि उनके मुताबिक, एजेंडे के पीछे कौन है, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे नहीं पता। ये सरकार का काम है पता लगाने का। उन्होंने ये भी सवाल उठाए कि सरकार में किसी ने इस पर कुछ क्यों नहीं कहा।
क्या बॉलीवुड मुस्लिम या ईसाई धर्म के साथ ऐसा कर सकता है?” आपको बता दें कि, नितिश भारद्वाज का फिल्म पर ये रिएक्शन श्री राम के किरदार को जिस तरह से दर्शाया गया है, उस पर लेकर चल रही बहस के बाद आया है।

