राष्ट्रवाणी (जांजगीर-चांपा ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित कोटमी सोनार के बाजार पारा शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले छोटे बच्चों से स्कूल की साफ-सफाई और दीवारों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है. गांव के ही एक युवक द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.वायरल फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूल की कक्षाओं के अंदर मासूम बच्चे पढ़ाई करने के बजाय झाड़ू लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ बच्चे स्कूल की दीवारों में पड़ी दरारों पर सीमेंट लगाकर उन्हें भरने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद बच्चों के अभिभावकों में भारी नाराजगी है और उन्होंने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पेरेंट्स का कहना है कि जो बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं, उनसे पढ़ाई के बजाय दीवारों की मरम्मत जैसे काम क्यों लिए जा रहे हैं.मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनोहर प्रताप सिंह ने इस पर संज्ञान लिया है. डीईओ ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप दोषियों पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. शनिवार, 21 नवम्बर 2026 शनि, 21 नव. 2026 | 11:37 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव। Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh – राष्ट्रवाणी
- दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम – राष्ट्रवाणी
- इजराइल में सरकार गठन का संकट: नेतन्याहू की गुप्त चाल से विपक्षी ‘चेंज अलायंस’ में फूट का खतरा – राष्ट्रवाणी
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- डोनाल्ड ट्रंप ने की एनवीडिया में जेंसन हुआंग की वापसी की वकालत, जानें क्या है पूरा विवाद – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
