राष्ट्रवाणी: वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना,युवाओं की मांग-शुरू हो फैक्ट्रीसांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, पलायन को मजबूर युवाओं की मांग- बंद पड़ी फैक्ट्रियां शुरू कर दे सरकारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:13 ISTAmethi Blanket Factory Closed: रोजगार की तलाश में भटकते युवाओं और पलायन की मार झेल रहे स्थानीय लोगों के लिए अमेठी का बंद पड़ा कंबल कारखाना एक बड़ी उम्मीद बन सकता है. भादर ब्लॉक के गुगवाछ स्थित इस ऐतिहासिक कारखाने पर लंबे समय से ताले लटके होने के कारण हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है. अब स्थानीय नागरिकों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से बंद पड़े कंबल कारखाने समेत जिले की अन्य फैक्ट्रियों को दोबारा शुरू करने की पुरजोर मांग उठाई है, ताकि लोगों को घर के पास ही रोजगार मिल सके. Amethi Blanket Factory Closed: रोजगार हमारे बेहतर जीवन का प्रमुख हिस्सा होता है. रोजगार के लिए अमेठी जिले में स्थापित कंबल कारखाना लंबे समय से बंद पड़ा है. स्थानीय लोगों ने इसे रोजगार का प्रमुख केंद्र बताया है. वहीं, विभागीय अधिकारी इसे शासन का मामला बताकर पत्राचार करने की बात कह रहे हैं. फिलहाल, लोकल 18 ने लोगों से बातचीत की तो सामने आया कि कंबल कारखाना बंद पड़ा है. लोगों ने कहा कि इसकी शुरुआत हो जाए और जो अन्य कारखाने बंद हैं, उनकी भी शुरुआत हो जाए तो स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा. जुलाई 2026 से बंद है कंबल कारखाना हम बात कर रहे हैं अमेठी जिले के भादर ब्लॉक में स्थित गुगवाछ के पास मौजूद कंबल कारखाने की. यह कंबल कारखाना करीब 1 साल से अधिक समय से बंद है. इस कंबल कारखाने में कंबल के साथ-साथ खादी के सूत के जरिए अन्य चीजें तैयार होती थीं और हजारों लोगों को इसमें रोजगार मिला था. रोजगार के इस प्रमुख केंद्र के बंद होने से लोगों का रोजगार छिन गया है. पलायन रोकने के लिए कारखाना शुरू करने की मांग स्थानीय लोगों ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि यह कंबल कारखाना और जो अन्य कारखाने बंद पड़े हैं, अगर वे शुरू हो जाएं तो लोगों को रोजगार मिलेगा. स्थानीय निवासी मोहम्मद आवेश कुमार बताते हैं कि कारखाने बंद होने से लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है. इससे उनका ज्यादा पैसा खर्च होता है और वे परिवार से भी दूर रहते हैं. ऐसे में जब कारखाने बने हैं, तो उन्हें शुरू होना चाहिए. अमेठी के कई कारखाने बंद हैं और उनकी शुरुआत हो जाए तो लोगों को रोजगार स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा. Advertisementसांसद के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ काम वहीं, एक और स्थानीय निवासी अमित सिंह बताते हैं कि बीच में वर्तमान सांसद ने कारखाने को शुरू करने के लिए बात कही थी, लेकिन कुछ कार्य नहीं हुआ. कारखाने लोगों के रोजगार के लिए बेहद खास हैं और इनके शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्हें यहीं रहकर आर्थिक रूप से समृद्ध होने का मौका मिलेगा. ऐसे में कारखाने की शुरुआत जरूर होनी चाहिए और इस पर सरकार को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए. जो भी आवश्यक कदम हैं, उन्हें उठाकर कारखाने की शुरुआत करनी चाहिए. धागे की कमी से ठप पड़ा उत्पादन: प्रभारी अधिकारी वहीं, इस पूरे कारखाने के प्रभारी अधिकारी अमर भान सिंह ने फोन पर बातचीत में बताया कि धागे की कमी के कारण कारखाना बंद है और आगे का प्रोडक्शन नहीं हो पा रहा है. इसके लिए शासन स्तर से भी पत्राचार किया गया है. इसके अलावा कारखाना बंद होने के संबंध में शासन को अवगत कराया जा चुका है. फैक्ट्री में धागे का सही उत्पादन नहीं हो पा रहा है, इसके साथ ही यहां आपूर्ति भी ठप है, जिसके कारण यह बंद है. शासन से पत्राचार किया गया है और जल्द ही कुछ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे जो लोगों के लिए हितकर हों.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Amethi,Sultanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 14:13 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Nothing ने कन्फर्म की अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट: 8 दिसंबर को पेश हो सकता है कंपनी का पहला एआई-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस – nothing confirms december 8 लॉन्च date for its expected first screenless ai hardware device – राष्ट्रवाणी
- Accident : भटगांव में पेड़ से टकराकर धनुष की तरह मुड़ी कार; युवक की मौत—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बड़ी वारदात, हत्या के बाद चोरी की बाइक से बांधी लाश; फिर आग लगाकर जलाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहने वाली दो साल की बच्ची की मौत, दुष्कर्म की आशंका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

