राष्ट्रवाणी: यहां प्रकृति खुद करती है भोलेनाथ का अभिषेक, रावण से जुड़ी है रोचक कहानीयहां प्रकृति खुद करती है भोलेनाथ का अभिषेक, रावण ने की थी तपस्या, हर मौसम में बदलता है पर्वत का नजाराReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:57 ISTDeoghar Trikuteshwar Mahadev: झारखंड के देवघर स्थित त्रिकूट पर्वत की गुफा में त्रिकुटेश्वर महादेव का मंदिर है. जहां चट्टानों से टपकती प्राकृतिक बूंदों से शिवलिंग का अभिषेक होता है. इस स्थान से जुड़ी मान्यता लंकापति रावण से भी है. Deoghar Trikuteshwar Mahadev: झारखंड की देवभूमि देवघर में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. इन्हीं में से एक है देवघर मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित त्रिकूट पर्वत. तीन ऊंची चोटियों वाला यह पर्वत धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक मान्यताओं का अनूठा संगम है. दूर से देखने पर इसकी तीनों चोटियां बेहद आकर्षक नजर आती हैं.स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इन तीन चोटियों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि इस पर्वत को केवल घूमने-फिरने की जगह नहीं, बल्कि एक पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में भी देखा जाता है. यहां आने वाले श्रद्धालु पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को जानने और भगवान का दर्शन करने भी पहुंचते हैं. प्राकृतिक झरने से होती है भगवान शिव का अभिषेक त्रिकूट पर्वत की सबसे खास पहचान यहां प्राकृतिक गुफा में विराजमान त्रिकुटेश्वर महादेव का मंदिर है. इस मंदिर की खासियत ऐसी है, जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित कर देती है. मंदिर के ठीक बगल में मौजूद चट्टानों से लगातार पानी की बूंदें टपकती रहती हैं. खास बात यह है कि चट्टानों से निकलने वाला यही प्राकृतिक जल से महादेव का अभिषेक किया जाता है. यहां न तो किसी कृत्रिम व्यवस्था से पानी पहुंचाया जाता है और न ही किसी विशेष इंतजाम की जरूरत पड़ती है. प्रकृति की इस अनोखी जलधारा को श्रद्धालु भगवान शिव का प्राकृतिक अभिषेक मानते हैं. गुफा के भीतर का वातावरण, चट्टानों से गिरती पानी की बूंदें और भगवान शिव की मौजूदगी इस जगह को और भी खास बना देती है. क्या कहते है मंदिर के पुजारी इस मंदिर से जुड़ी एक प्रचलित पौराणिक मान्यता का संबंध लंकापति रावण से भी बताया जाता है. मंदिर के पुजारी संजय पंडा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि मान्यता के अनुसार, जब रावण भगवान शिव के बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को लेकर लंका जा रहे थे, तब देवताओं के षड्यंत्र के कारण वह शिवलिंग देवघर में स्थापित हो गया. इसके बाद रावण भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या करने लगा.मान्यता है कि रावण ने सबसे पहले तपोवन में हठयोग शुरू किया, लेकिन वहां भगवान हनुमान ने उसके हठयोग को नष्ट कर दिया. इसके बाद रावण त्रिकूट पर्वत की इसी गुफा में पहुंचा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यहां शिवलिंग स्थापित कर कठोर तपस्या करने लगा. कहा जाता है कि रावण की कठिन तपस्या के बाद भी जब भगवान शिव उनके साथ लंका जाने राजी नहीं हुए, तब स्वयं महादेव प्रकट हुए और रावण से कहा कि अब बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और इसी स्थान से संसार का कल्याण होगा. इसी मान्यता के आधार पर यहां विराजमान शिवलिंग को त्रिकुटेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है. स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच यह विश्वास भी प्रचलित है कि सच्चे मन से यहां भगवान शिव से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है. यही वजह है कि सालभर यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है. हर मौसम में बदलता है इस पर्वत का नजारा त्रिकूट पर्वत की खूबसूरती केवल मंदिर और धार्मिक मान्यताओं तक ही सीमित नहीं है. यहां की ऊंची चट्टानें, प्राकृतिक गुफाएं, हरियाली और बदलते मौसम का नजारा पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करता है. सुबह की धूप में चमकती पर्वत की चोटियां हों या बारिश के मौसम में बादलों से घिरा पूरा पहाड़, हर मौसम में इसका अलग ही रूप देखने को मिलता है. एक तरफ प्रकृति का अद्भुत नजारा तो दूसरी तरफ गुफा में विराजमान भगवान शिव और उनसे जुड़ी सदियों पुरानी लोकमान्यताएं, यही सब त्रिकूट पर्वत को देवघर के खास धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल करता है. यहां आने वाले लोगों के लिए यह जगह सिर्फ एक पहाड़ नहीं, बल्कि आस्था, प्रकृति और पौराणिक विश्वास का ऐसा संगम है, जहां हर चट्टान और हर बूंद के साथ एक अलग अनुभूति जुड़ी हुई है. About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Deoghar,JharkhandFirst Published :November 21, 2026, 13:57 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

