राष्ट्रवाणी: सहारनपुर में शुरू हुआ खादी का महामेला, 29 नवंबर तक करें खरीदारीSaharanpur Khadi Mahotsav: सहारनपुर में शुरू हुआ देशभर के खादी कपड़ों का महामेला, 29 नवंबर तक सस्ते दामों में करें शानदार खरीदारीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:01 ISTSaharanpur Khadi Mahotsav: अगर आप असली खादी के कपड़ों और देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करने के शौकीन हैं, तो सहारनपुर के कंपनी गार्डन में आपके लिए एक शानदार मौका सज चुका है. उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से यहां 10 दिवसीय भव्य खादी महोत्सव की शुरुआत हो गई है, जहां फ्री एंट्री के साथ आपको सस्ते दामों पर देशभर के मशहूर उत्पाद एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं. Saharanpur Khadi Mahotsav: सहारनपुर में एक बार फिर से देशभर के खादी कपड़ों का बड़ा बाजार मेले के रूप में लग चुका है, जिसको खादी ग्रामोद्योग के द्वारा लगाया गया है. इसमें देशभर से हैंडमेड खादी के वस्त्र आपको खरीदने का अवसर मिलेगा. खादी के कपड़ों के साथ-साथ खादी की विभिन्न चीजें भी आपको यहां पर आसानी से उपलब्ध होंगी. इतना ही नहीं, हाथों से बने हुए विभिन्न तरह के प्रोडक्ट भी आपको यहां पर आसानी से उपलब्ध होंगे. कंपनी गार्डन में 29 नवंबर तक चलेगा महोत्सव अब बात आती है कि यह महोत्सव कहां पर हो रहा है. सहारनपुर शहर का दिल कहे जाने वाले कंपनी गार्डन में 10 दिवसीय इस खादी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 20 नवंबर से हो चुकी है और 29 नवंबर तक यह चलेगा. इसमें आपको जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, वेस्ट बंगाल और यूपी के हस्तनिर्मित सामान उपलब्ध होंगे. साथ ही आपको यहां पर खाने-पीने से लेकर खादी के वस्त्र, बच्चों के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को भी मिलेंगे. निशुल्क एंट्री और सस्ते दामों में खरीदारी का मौका यहां पर एंट्री पूरे तरीके से निशुल्क रखी गई है. सुबह 10:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक आप यहां पर खरीदारी करने पहुंच सकते हैं. यहां पर मिलने वाले उत्पादों को सस्ते दामों पर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही इस महोत्सव में खादी पर सबसे ज्यादा फोकस रखा गया है, जिसको सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है. 6 राज्यों के कारीगरों ने लगाए 85 स्टॉल ग्रामोद्योग अधिकारी माधवी सिंह ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सहारनपुर मंडल द्वारा एक 10 दिवसीय मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यहां पर हमारे द्वारा वित्त पोषित इकाइयों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जिसमें विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है. क्योंकि हम ग्रामोद्योग से जुड़े हुए हैं और हमारा विभाग इन चीजों को प्रमोट करता है, जितने भी हमारे उद्यमी हैं जो गांव से जुड़े हुए हैं, वे जो भी अपना प्रोडक्ट तैयार करते हैं उनको हम एक मंच प्रोवाइड कराते हैं. Advertisementइसमें सहारनपुर के लोकल लोगों को भी अपनी प्रदर्शनी लगाने का मौका मिलता है, जिससे लोगों को ऑर्गेनिक से लेकर हाथों से बने हुए असली प्रोडक्ट प्राप्त करने का अवसर मिलता है. यहां पर 85 स्टॉल लगाए गए हैं और दूसरे प्रदेशों के भी लोग आए हुए हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, मध्य प्रदेश सहित यूपी शामिल है. यह सुबह 10:00 बजे शुरू हो जाता है और शाम को 8:00 बजे तक चलता है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Saharanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 14:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

