राष्ट्रवाणी: दी में पर्यावरण बचाने की मिसाल, सुथार समाज ने बंद किया सिंगल यूज प्लास्टिकBikaner Mass Wedding: न प्लास्टिक की थाली, न डिस्पोजेबल गिलास, बीकानेर के सामूहिक विवाह ने पेश की अनोखी मिसालReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:04 ISTBikaner Mass Wedding: बीकानेर के धरणीधर ग्राउंड में आयोजित सुथार समाज के सामूहिक विवाह समारोह में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल देखने को मिली. आयोजन समिति ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाकर स्टील की थाली, गिलास और जग का इस्तेमाल किया. साथ ही पौधरोपण के जरिए भी पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. बीकानेर. शादियों और बड़े आयोजनों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल आम बात हो गई है. मेहमानों को खाना परोसने से लेकर पानी पिलाने तक प्लास्टिक की थाली, गिलास और अन्य डिस्पोजेबल सामग्री का जमकर उपयोग होता है. आयोजन समाप्त होने के बाद बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा हो जाता है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता है. लेकिन बीकानेर के धरणीधर ग्राउंड में आयोजित सुथार समाज के सामूहिक विवाह समारोह में इस परंपरा से अलग हटकर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल देखने को मिली. यहां आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार किया गया है. इसकी जगह स्टील की थाली, गिलास और जग का उपयोग किया जा रहा है. आयोजन में शामिल होने वाले मेहमानों को भी इसी व्यवस्था के तहत भोजन परोसा जा रहा है. खास बात यह है कि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और सामूहिक विवाह जैसे बड़े आयोजन के बावजूद समिति ने प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूरी बनाकर एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है. उन्होंने बताया कि आमतौर पर सामूहिक विवाह और बड़े सामाजिक आयोजनों में सुविधा के नाम पर डिस्पोजेबल सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. एक बार उपयोग के बाद ये सामग्री कचरे के रूप में फेंक दी जाती है. प्लास्टिक आसानी से नष्ट नहीं होता और लंबे समय तक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में सुथार समाज की आयोजन समिति ने पहले से ही प्लास्टिक मुक्त आयोजन का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . इसके तहत भोजन व्यवस्था में स्टील के बर्तनों को प्राथमिकता दी गई. स्टील की थाली, गिलास और जग का उपयोग कर समिति ने यह संदेश दिया कि थोड़े से प्रयास और बेहतर व्यवस्था के जरिए बड़े आयोजनों को भी पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है. समिति के मंत्री श्याम सुंदर बरडवा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को भयंकर खतरा बना रहता है. शादी समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों में इसका अत्यधिक उपयोग होता है, जिससे बड़ी मात्रा में कचरा पैदा होता है. इसे देखते हुए समिति ने सामूहिक विवाह समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . इसकी जगह स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति की ओर से पौधरोपण भी किया जा रहा है, ताकि लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो. About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bikaner,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 14:04 ISTऔर पढ़ें

