राष्ट्रवाणी: खंडेलवाल धर्मशाला में आग से मची अफरा-तफरी, दो बाइक समेत लाखों का सामान हुआ राखAlwar Fire Incident: राजगढ़ में आग का तांडव, धर्मशाला के कमरे में रखा 5 लाख का सामान खाक, एक बाइक पूरी तरह जलीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:41 ISTAlwar Fire Incident: अलवर के राजगढ़ में खंडेलवाल धर्मशाला परिसर के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई. आग से कमरे में रखा करीब 4 से 5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया. कमरे में खड़ी एक बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी भी क्षतिग्रस्त हो गई. राजगढ़ नगर पालिका की छोटी दमकल आग पर काबू नहीं पा सकी, जिसके बाद अलवर से दमकल बुलानी पड़ी.अलवर. जिले के राजगढ़ कस्बे में खंडेलवाल धर्मशाला परिसर में बने एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा लाखों रुपए की कीमत का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. आग की चपेट में आने से कमरे में खड़ी एक बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी बाइक भी आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. जानकारी के अनुसार, खंडेलवाल धर्मशाला परिसर में बने कमरे में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. कमरे में करीब 4 से 5 लाख रुपए की लागत का सामान रखा हुआ था, आग की भीषण लपटों के चलते कमरे में मौजूद सामान को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल सका. कुछ ही देर में सामान जलकर राख हो गया, कमरे में खड़ी दो बाइक भी आग की चपेट में आ गई. इनमें से एक बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी बाइक का भी कुछ हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. आग से हुए नुकसान के कारण पीड़ित पक्ष को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति होने की आशंका है. राजगढ़ की छोटी दमकल नहीं बुझा पाई आग घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की भयावहता और दमकल वाहन के छोटा होने के कारण आग पर प्रभावी तरीके से काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलवर से बड़ी दमकल गाड़ी बुलाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . अलवर से दमकल वाहन पहुंचने के बाद आग बुझाने का काम तेज किया. Advertisementडेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू अलवर से पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की, करीब डेढ़ घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक कमरे में रखा लाखों रुपए का सामान और एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे. दूसरी बाइक को भी नुकसान पहुंचा है, गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और इसे आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया. फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के आकलन से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Alwar,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 10:41 ISTऔर पढ़ें

