राष्ट्रवाणी: ताजमहल से पहले बुरहानपुर में बना था काला ताजमहल, शाहनवाज खान मकबरे का इतिहासताजमहल से पहले बुरहानपुर में बना था काला ताजमहल, शाहनवाज खान का मकबरा आज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्रReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:39 ISTBlack Taj Mahal Burhanpur: ताजमहल से पहले बुरहानपुर में बना काला ताजमहल या शाहनवाज खान का मकबरा अपनी अनूठी वास्तुकला और इतिहास के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. यह 17वीं शताब्दी में निर्मित ऐतिहासिक धरोहर है. बुरहानपुर. मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की पहचान मुगलकालीन विरासत प्राचीन स्मारकों और खूबसूरत वास्तुकला से जुड़ी हुई है. शहर में ताप्ती नदी के तट पर स्थित काला ताजमहल जिसे शाहनवाज खान का मकबरा भी कहा जाता है इतिहास और स्थापत्य कला का अनूठा उदाहरण है. 17वीं शताब्दी में निर्मित यह स्मारक अपनी अलग बनावट और खूबसूरत कलाकृतियों के कारण आज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोकल 18 की टीम को इतिहास कार करुद्दीन फ़लक ने बताया कि इसे 1622–1623 ईस्वी के आसपास उतावली नदी के किनारे बनवाया गया था. काले पत्थरों से निर्मित इस मकबरे की वास्तुकला देखने वालों को काफी आकर्षित करती है. इसकी दीवारों, मेहराबों और निर्माण शैली में मुगलकालीन कला की झलक देखने को मिलती है. स्मारक की बनावट अन्य मकबरों से अलग है, जिसके कारण इसे काला ताजमहल के नाम से पहचान मिली. ऐतिहासिक धरोहर के रूप में यह स्थान बुरहानपुर के गौरवशाली अतीत को बयां करता है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस मकबरे का निर्माण ताजमहल से पहले हुआ था. इसी वजह से इसे लेकर लोगों में विशेष जिज्ञासा बनी रहती है. इतिहास प्रेमियों के साथ-साथ पर्यटक भी यहां पहुंचकर इसकी वास्तुकला ऐतिहासिक महत्व और आसपास के प्राकृतिक वातावरण को करीब से देखते हैं. ताप्ती नदी के किनारे स्थित होने के कारण इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. Advertisementकाले पत्थरों से हुआ है निर्माण बुरहानपुर आने वाले पर्यटकों के लिए शाहनवाज खान का मकबरा एक महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल है. शहर की मुगलकालीन विरासत को सहेजने वाले इस स्मारक की खासियत इसकी प्राचीनता, कलात्मक निर्माण और ऐतिहासिक पहचान है. काला ताजमहल आज भी बुरहानपुर की ऐतिहासिक धरोहरों में अपनी अलग जगह बनाए हुए है और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Burhanpur,Burhanpur,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 10:39 ISTऔर पढ़ें
Trending
- कुंभकरण की 6 महीने की नींद वरदान नहीं बल्कि एक चूक का नतीजा थी! जानें ब्रह्माजी और मां सरस – राष्ट्रवाणी
- ‘नोटबंदी से भी बड़ी आपदा साबित होगा परिसीमन’, शशि थरूर की सरकार को चेतावनी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ‘अब कमल हमारे साथ’, अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इन दिग्गजों ने थामा सपा का हाथ—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- CG में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे ये दफ्तर, कर्मचारियों के अवकाश पर भी लगी रोक, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी

