राष्ट्रवाणी: पति-पत्नी इस स्कीम में जमा करें 2000 रुपये, बच्चों के लिए मिलेंगे 3.37 लाख Post Office Scheme: पति-पत्नी मिलकर इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में जमा करें 2000 रुपये, बच्चों की स्कूल फीस के लिए मिलेंगे 3.37 लाख रुपयेWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 10:02 ISTपोस्ट ऑफिस की RD स्कीम के जरिए आप हर महीने ₹2,000 जमा करके 10 साल में करीब ₹3.37 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं. 6.5% सालाना ब्याज दर के अनुमान के मुताबिक, इस दौरान आपकी कुल जमा राशि ₹2.40 लाख होगी. इस स्कीम में कम से कम ₹100 महीने से निवेश शुरू किया जा सकता है. नाबालिग बच्चे के नाम पर भी खाता खुलवाया जा सकता है. यह बच्चों की पढ़ाई जैसे भविष्य के खर्चों के लिए नियमित बचत का एक ऑप्शन हो सकता है.पोस्ट ऑफिस कई सारी स्कीम्स ऑफर करता है. ai photoपिछले कुछ सालों में बच्चों की पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. स्कूल फीस से लेकर कोचिंग और दूसरी जरूरतों के लिए अच्छी-खासी रकम की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आप समय रहते हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत शुरू कर दें, तो भविष्य में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम इसके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें आप हर महीने एक तय रकम जमा करके धीरे-धीरे बचत कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें निवेश की शुरुआत छोटी रकम से भी की जा सकती है. हर महीने ₹2,000 जमा करने पर कितना बनेगा फंड?
अगर आप पोस्ट ऑफिस RD में हर महीने ₹2,000 जमा करते हैं, तो एक साल में आपकी कुल जमा राशि ₹24,000 होगी. इसी तरह 10 साल यानी 120 महीने तक लगातार निवेश करने पर आप कुल ₹2,40,000 जमा करेंगे. 6.5 फीसदी सालाना ब्याज दर के अनुमान के आधार पर 10 साल बाद आपको करीब ₹3,37,978 मिल सकते हैं. इसमें लगभग ₹97,978 ब्याज के रूप में मिलेंगे. इस तरह छोटी-छोटी मंथली बचत से बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है. निवेश की डिटेलरकमहर महीने निवेश₹2,000सालाना निवेश₹24,000निवेश की अवधि10 सालकुल किस्तें120कुल निवेश₹2,40,000ब्याज दर (सालाना)6.5%अनुमानित ब्याज₹97,978मैच्योरिटी पर कुल रकम₹3,37,978 कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश?
पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट की खासियत यह है कि इसमें निवेश शुरू करने के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती. आप हर महीने कम से कम ₹100 जमा करके खाता खोल सकते हैं. इसके बाद अपनी बचत और जरूरत के हिसाब से मंथली किस्त तय कर सकते हैं. इसमें एक व्यक्ति अकेले या ज्वाइंट अकाउंट के रूप में भी खाता खुलवा सकता है. नाबालिग बच्चे के नाम पर भी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं. क्या है पोस्ट ऑफिस RD स्कीम की खासियत?
पोस्ट ऑफिस RD छोटी-छोटी बचत को नियमित निवेश में बदलने का मौका देती है. इसमें हर महीने तय रकम जमा करनी होती है. सरकारी पोस्ट ऑफिस बचत योजना होने के कारण इसमें जमा रकम को सरकारी समर्थन मिलता है. यह उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर अनुशासित तरीके से बचत करना चाहते हैं. हालांकि, ब्याज दर समय-समय पर सरकार बदल सकती है. निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान Advertisementपोस्ट ऑफिस RD में निवेश करने से पहले इसकी अवधि, ब्याज दर और किस्त जमा करने के नियम समझना जरूरी है. किस्त समय पर जमा नहीं करने पर जुर्माना लग सकता है. साथ ही, समय से पहले खाता बंद कराने पर मिलने वाले ब्याज पर असर पड़ सकता है. ध्यान रखें कि RD की ब्याज दर सरकारी तिमाही समीक्षा के आधार पर बदल सकती है. इसलिए निवेश से पहले या नजदीकी शाखा से मौजूदा दर की पुष्टि जरूर करें.About the AuthorSub Editorयशस्वी यादव बिजनेस और फाइनेंस जर्नलिज्म से जुड़ी युवा पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन साल का अनुभव है. फिलहाल, वह News18 हिंदी के साथ मनी सेक्शन में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. उनका फोक…Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 10:02 ISTऔर पढ़ें

