राष्ट्रवाणी: माताजी के अंतिम संस्कार के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कर्तव्य पथ पर निकले. गुरुकुल हेलीपैड के लिए निकले योगी आदित्यनाथ. वह हेलीपैड से जौलीग्रांट पहुंचे. फिर वहां से लखनऊ जाने का कार्यक्रम है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में माताजी के अंतिम संस्कार के बाद गंगा नदी में स्नान किया. धार्मिक परंपराओं के साथ सीएम योगी की माता जी को अंतिम विदाई दी जा रही है. 10 से-15 मिनट में मुखाग्नि दी जाएगी. माता जी को अंतिम विदाई देते वक्त सीएम योगी काफी भावुक नजर आ रहे हैं. सीएम योगी की मां के शव को मुखाग्नि के लिए ले जाया जा रहा है. उनके शव को चिता पर रखा गया. अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ी है. सीएम योगी की मां एक साधारण जीवन जिया है. हरिद्वार के चंडीघाट पर सीएम योगी के मां के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्श के लिए रखा गया है. मौके पर यूपी-उत्तराखंड के दोनों डीजीपी मौजूद है. वहीं यूपी के दोनों डीप्टी सीएम और भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद है. पार्थिव शरीर हरिद्वार पहुंचने के बाद सीएम योगी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता सावित्री देवी का पार्थिव शरीर नमामि गंगे घाट लाया गया है. घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं. इस दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी है. मुख्यमंत्री धामी नमामि गंगे घाट पहुंच गए है. सीएम योगी आदित्यनाथ भी थोड़ी देर में चंडी घाट पहुंच रहे हैं. साथ ही यूपी के दोनों डिप्टी सीएम भी पहुंकह चुके हैं. विधायक संगीत सोम और रवि किशन समेत भाजपा के कई बड़े नेता चंडीघाट पहुंच रहे हैं. चंडीघाट पर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. कुछ ही देर में शव यात्रा पहुंचेगी. चंडीघाट योगी आदित्यनाथ का पैतृक घाट है. नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः।नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥🙏 — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2026 यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सुबह पंचूर पहुंचे , शव यात्रा के साथ हरिद्वार पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक श्मशान घाट पहुंच चुके हैं. बाबा रामदेव मौके पर व्यवस्था जांच रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के अंतिम संस्कार की तैयारियां चंडी घाट पर चल रही हैं. घाट पर अंतिम विदाई की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, उत्तर प्रदेश के कई विधायक भी श्मशान घाट पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उनकी माता का अंतिम संस्कार किया जाएगा. आचार्य बालकृष्ण चंडीघाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी करवा रहे हैं. श्मशान घाट पर लकड़ियां रखी हुई है. फूलों से सजाया जा रहा है. साथ में साफ-सफाई करवाते रामदेव बाबा भी नजर आए. मौके पर पुलिस बल तैनात है. योगी आदित्यनाथ की मां के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु संत बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे. हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि सुबह 10:00 योगी आदित्यनाथ की माता जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जिसकी व्यापक तैयारियां की गई है और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. सीएम योगी की मां सावित्री देवी की शव यात्रा निकलने से पहले, पंचूर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुबह-सुबह घर के आसपास फिलहाल कैमरों से कवरेज की अनुमति नहीं है. मां को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चंडीघाट पहुंचेंगे. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के पार्थिव शव को अब से कुछ देर बाद हरिद्वार ले जाया जाएगा.
Trending
- 18 घंटे तबाही वाली बारिश, कमर तक भरेगा पानी, संडे को विकराल होगा तूफान काइल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में रसूख के दम पर व्याख्याता एलबी बने सहायक संचालक, बिना अनुमति LLB की पढ़ाई पर भी घिरे – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात….. – राष्ट्रवाणी
- हर साल 6% बढ़े सैलरी, लागू हो पुरानी पेंशन, BPMS ने सरकार से और क्या मांगा? – राष्ट्रवाणी
- ‘चुनाव की तारीख आते ही भाजपा की हार तय’, लखनऊ में भाजपा-EC पर गरजे अखिलेश, बोले- राधे-राधे, – राष्ट्रवाणी
- ‘पहले की सरकारों ने गरीबों को लूटा’, वैशाली से विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा? ट्राई कीजिए पेट साफ करने के ये असरदार देसी नुस्खे – राष्ट्रवाणी
- प्रयागराज में लागू हुए PUC के नए नियम, पुरानी गाड़ियों की हर 6 महीने में जांच – राष्ट्रवाणी

