राष्ट्रवाणी: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में कम पड़ा खाना, थाली और पापड़ की मची लूटअनंत सिंह की बेटी के तिलक में कम पड़ा खाना, थाली और पापड़ की मची लूट, भूखे लौटे लोगWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 07:50 ISTअनंत सिंह की बेटी के तिलक में उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटी. 33 खाने के स्टॉल कम पड़ गए. पूड़ी और पापड़ के लिए होड़ मच गई. कई लोगों को बिना खाए लौटना पड़ा. इसके वीडियो और रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.ख़बरें फटाफटशिवांगी के तिलक समारोह की फोटो(एआई से तैयार)पटना. मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के तिलक समारोह में उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी. इससे खाने का इंतजाम कम पड़ गया. समारोह में खाने के 33 स्टॉल लगाए गए थे. लेकिन भीड़ के आगे यह व्यवस्था कम साबित हुई. कई लोगों को बिना खाए ही लौटना पड़ा. खाने के लिए मची होड़ भीड़ ज्यादा होने से खाने की कमी हो गई. इस दौरान पूड़ी और पापड़ के लिए होड़ मच गई. सोशल मीडिया पर इसके रील भी वायरल हो रहे हैं. इनमें खाली स्टॉल दिख रहे हैं. लोग यह कहते दिख रहे हैं कि खाना खत्म हो गया है. View this post on Instagram दानापुर के रिसॉर्ट में हुआ समारोह अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक समारोह कल 20 नवंबर हुआ. इसके लिए दानापुर के एक रिसॉर्ट में भव्य तैयारी की गई थी. अनंत सिंह अपने दामाद ऋषिकेश कुमार को लग्जरी डिफेंडर कार देने के लिए रिसॉर्ट पहुंचे. रिसॉर्ट को खास अंदाज में सजाया गया था. मेहमानों के स्वागत और दूसरी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया गया था. सजी-धजी डिफेंडर कार लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. 1000 किलो घी के लड्डू की थी व्यवस्था शुक्रवार को नदावां गांव से शिवांगी के परिजन और रिश्तेदार तिलक चढ़ाने पटना पहुंचे थे. लड़की पक्ष ने दूल्हे ऋषिकेश कुमार के यहां जाकर तिलक की रस्म पूरी की. इस मौके पर करीब 1000 किलो घी के लड्डू और काफी मिठाइयां बनवाई गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिलक के लिए 400 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला पहुंचा था. शिवांगी की शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में होगी. परिवार और रिश्तेदारों में शादी को लेकर काफी उत्साह है. About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 07:45 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

