राष्ट्रवाणी: सर्दियों में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल क्रीमी पालक पनीर, शेफ ने बताई आसान रेसिपीसर्दियों में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल क्रीमी पालक पनीर, बोकारो के शेफ ने बताई आसान रेसिपीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:01 ISTसर्दियों में पालक पनीर खाने का मजा ही अलग है. अगर आप घर पर ढाबा स्टाइल क्रीमी पालक पनीर बनाना चाहते हैं, तो बोकारो के शेफ देवाशीष की यह आसान रेसिपी जरूर जान लें. इसमें सामान्य सामग्री का इस्तेमाल कर आप घर पर ही लाजवाब पालक पनीर का आनंद ले सकते हैं.ख़बरें फटाफट बोकारोः सर्दियों के मौसम में पालक से बनी डिशेज का स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है. खासकर पालक पनीर ऐसी डिश है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं और अगर आप भी घर पर ढाबा स्टाइल में क्रीमी और स्वादिष्ट पालक पनीर बनाना चाहते हैं, तो बोकारो के शेफ देवाशीष ने पालक पनीर बनाने की आसान रेसिपी साझा की इस रेसिपी खास बात यह है कि इसे घर पर मौजूद सामग्री की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है. पालक पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री पालक पनीर बनाने के लिए आपको ताजा पालक, पनीर, कटे हुए टमाटर, बारीक कटा लहसुन, सरसों का तेल, धनिया पाउडर और स्वादानुसार मसालों की जरूरत होगी. इसके अलावा, इसे क्रीमी बनाने के लिए आप क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस तरह तैयार करें ढाबा स्टाइल पालक पनीर पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद गर्म पानी में पालक को कुछ देर उबालें जब पालक अच्छी तरह नरम हो जाए, तो उसे निकालकर मिक्सर में डालें और पीसकर उसका मुलायम पेस्ट तैयार कर लें. अब पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें एक कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें फिर पनीर को निकालकर अलग रख दें. Advertisementअगले चरण में कड़ाही में दोबारा सरसों का तेल गर्म करें इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें इसके बाद धनिया पाउडर और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें तैयार पालक का पेस्ट डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर करीब 3 से 4 मिनट तक पकाएं. ऐसे तैयार करें ग्रेवी वहीं, पालक की ग्रेवी को ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए इसमें थोड़ी फ्रेश क्रीम मिला सकते हैं. इसके बाद हल्का फ्राई किए हुए पनीर के क्यूब्स डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट और क्रीमी ढाबा स्टाइल पालक पनीर बनकर तैयार हो जाएगा और अब इसे गरमा-गरम रोटी, पराठे के साथ परोसें और सर्दियों के मौसम इस खास डीस का मजा ले.About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bokaro,JharkhandFirst Published :November 21, 2026, 08:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- धैर्य, अनुशासन और 13वां टेस्ट शतक… बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बच्चों को कब तक अपने साथ सुलाएं और कब बनाएं आत्मनिर्भर? जानिए एक्सपर्ट टिप्स – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं बाजार जैसी चॉकलेटी कुकीज, बोरनविटा से तैयार होगी ये मजेदार रेसिपी – राष्ट्रवाणी

