राष्ट्रवाणी: गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरूPolice Constable Recruitment 2026: गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरूWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:40 ISTPolice Constable Recruitment 2026: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने 3,000 क्लास-3 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें लोकरक्षक कैडर के 2,841, हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक के 133 और मोटर ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर के 26 पद शामिल हैं. योग्य उम्मीदवार 26 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. Police Constable Recruitment 2026: ड्राइवर मैकेनिक पद पर भी वैकेंसी है. Police Constable Recruitment 2026: गुजरात पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) ने वर्ष 2026 के लिए 3,000 क्लास-3 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत लोकरक्षक कैडर, हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक और मोटर ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को प्रत्येक कैडर के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा. किस पद पर कितनी रिक्तियां?
इस भर्ती अभियान में कुल 3,000 पद शामिल हैं. इनमें सबसे अधिक 2,841 पद लोकरक्षक कैडर के हैं. इसके तहत अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (UPC) के 1,000, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (APC) के 1,000 और आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (SRPF) के 841 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक (ग्रेड-2) के 133 और मोटर ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर (ग्रेड-2) के 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. शैक्षणिक योग्यता Advertisementलोकरक्षक कैडर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है. वहीं, तकनीकी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड का प्रमाणपत्र और अप्रेंटिसशिप भी जरूरी है. विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत विज्ञापन जारी होने का इंतजार करना चाहिए. कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gprb.gujarat.gov.in या आवेदन पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. भर्ती बोर्ड ने फिलहाल संक्षिप्त नोटिस जारी किया है. विस्तृत विज्ञापन में चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 21, 2026, 16:40 ISTऔर पढ़ें

