राष्ट्रवाणी: सफेद मूंगफली की बाजार में भारी डिमांड, 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंची कीमतBikaner Mandi Groundnut कीमत: कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:40 ISTBikaner Mandi Groundnut कीमत: बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कम बारिश और कम उत्पादन के चलते इस बार मूंगफली पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ गुना महंगी बिक रही है. मंडी में कीमतें 6500 से 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं. रोजाना करीब 60 हजार बैग की बोली लग रही है. बीकानेर. अनाज मंडी में इन दिनों मूंगफली की आवक और कारोबार का दौर जारी है. इस बार कम बारिश और अकाल के हालात के चलते मूंगफली की पैदावार पिछले साल की तुलना में कम हुई है, इसका असर अब बाजार के भाव पर भी दिखाई दे रहा है. पिछले साल के मुकाबले इस बार मूंगफली के भाव में करीब डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी हुई है. वर्तमान में मंडी में मूंगफली 6500 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है. अच्छे भाव मिलने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है. बीकानेर अनाज मंडी के अध्यक्ष जयदयाल डूडी ने बताया कि मंडी में इन दिनों प्रतिदिन करीब 60 हजार बैग का ऑक्शन हो रहा है. मंडी में दो बोली के साथ कारोबार सुचारू रूप से चल रहा है. किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं और उनका माल नियमित रूप से बिक रहा है. उन्होंने बताया कि इस साल मूंगफली सहित अन्य फसलों का उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम रहा है, यही वजह है कि बाजार में मूंगफली की कीमतों में तेजी बनी हुई है. कम पैदावार और तेल के बढ़ते दाम से आई तेजी डूडी ने बताया कि मंडी में मूंगफली के भाव उसकी गुणवत्ता और उपयोग के आधार पर तय हो रहे हैं. सिकाई के लिए इस्तेमाल होने वाली अच्छी क्वालिटी की मूंगफली 7500 से 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है. इस मूंगफली का रंग सफेद होता है और इसे बेहतर गुणवत्ता वाला माना जाता है. वहीं काली और भूरी मूंगफली के भाव 6500 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल तक हैं. इसका उपयोग मुख्य रूप से चुग्गे और तेल निकालने में किया जाता है. उन्होंने बताया कि मूंगफली के भाव भी उसकी गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग हैं. दाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मूंगफली के भाव सिकाई वाली मूंगफली से कुछ कम रहते हैं, जबकि तेल निकालने के लिए उपयोग होने वाली मूंगफली के भाव इससे भी कम होते हैं. इस तरह मूंगफली की किस्म, रंग और उपयोग के आधार पर मंडी में अलग-अलग कीमतें मिल रही हैं. मंडी अध्यक्ष के अनुसार इस बार मूंगफली के भाव बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण उत्पादन में कमी है. कम बारिश और अकाल जैसी परिस्थितियों के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई है. वहीं दूसरी ओर बाजार में खाद्य तेलों के दाम भी बढ़े हैं. इन दोनों कारणों से मूंगफली की मांग और कीमतों पर असर पड़ा है. पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों को अपनी उपज के करीब डेढ़ गुना तक अधिक भाव मिल रहे हैं. इससे किसानों को आर्थिक रूप से राहत मिली है. बीकानेर के दाने की गुणवत्ता की अलग पहचान बीकानेर मंडी में मूंगफली प्रमुख फसलों में शामिल है. यहां बीकानेर के अलावा जैसलमेर, राजलदेसर, रतनगढ़, अर्जुनसर, सूरतगढ़ और नागौर सहित आसपास के कई क्षेत्रों से किसान मूंगफली लेकर पहुंचते हैं. जयदयाल डूडी ने बताया कि बीकानेर के मूंगफली दाने की खासियत उसकी अच्छी गुणवत्ता और लंबे समय तक सुरक्षित रहने की क्षमता है. दूसरे क्षेत्रों की तुलना में यहां के मूंगफली दाने की रेजिडेंस पावर काफी अच्छी मानी जाती है. उन्होंने बताया कि मूंगफली के उत्पादन और गुणवत्ता के लिहाज से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का बड़ा रकबा महत्वपूर्ण है. यहां अच्छी गुणवत्ता का मूंगफली दाना तैयार होता है. वहीं सिकाई के लिए बेहतर मानी जाने वाली सफेद मूंगफली के उत्पादन में मगरा यानी कोलायत क्षेत्र की विशेष पहचान है. यहां की मूंगफली अपने रंग और गुणवत्ता के कारण बाजार में अच्छी कीमत हासिल करती है.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…Location :Bikaner,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 16:40 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन अब दरभंगा से चलेगी, देखें नया शेड्यूल – राष्ट्रवाणी
- Dhan Kharidi : खरीदी केंद्रों में भरा बारिश का पानी, छत्तीसगढ़ में बिना धान बेचे लौटे किसान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: नामी होटलों के किचन का हाल देख चौंके अफसर: बिलासपुर में ताबड़तोड़ दबिश से संचालकों के उड़े होश – राष्ट्रवाणी

