राष्ट्रवाणी: 11 हज़ार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग Galaxy A56, ऐसा तगड़ा ऑफर देख मच गई है लूट11 हज़ार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग Galaxy A56, ऐसा तगड़ा ऑफर देख खरीदने की लगी लंबी लाइनWritten by:Powered by :Last Updated:November 21, 2026, 08:07 ISTनया सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Galaxy A56 पर मिल रही यह डील देख सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर यह फोन ₹44,999 की सामान्य कीमत के मुकाबले ₹33,777 में लिस्ट किया गया है. यानी सीधे ₹11,222 की बचत हो रही है. जानिए इसकी नई कीमत, बैंक ऑफर और फीचर्स की पूरी जानकारी…ख़बरें फटाफटफ्लिपकार्ट पर सैमसंग Galaxy A56 की कीमत में बड़ी कटौती, जानें बैंक डिस्काउंट के बाद कितना पड़ेगानया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सैमसंग Galaxy A56 पर मिल रही मौजूदा डील आपके काम आ सकती है. ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप की कमी के चलते स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हैं. इसका असर पुराने मॉडल पर भी पड़ा है और Galaxy A56 की कीमत में भी इजाफा हुआ था. हालांकि, अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन भारी छूट के साथ मिल रहा है. इसके अलावा बैंक कार्ड ऑफर का फायदा उठाकर कीमत और कम की जा सकती है. सैमसंग Galaxy A56 पर कितनी बचत होगी?
सैमसंग गैलेक्सी A56 की सामान्य कीमत 44,999 रुपये है. लेकिन फ्लिपकार्ट पर फिलहाल इसे 33,777 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी बढ़ी हुई कीमत के मुकाबले सीधे 11,222 रुपये की बचत हो रही है. Advertisementअगर आप Punjab National Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 2,350 रुपये की अडिशनल छूट भी मिल सकती है. इस तरह बैंक ऑफर का फायदा लेने पर फोन की कीमत और कम हो जाएगी. फ्लिपकार्ट इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रहा है. इसके तहत 3 महीने के लिए हर महीने 10,998 रुपये की किस्त देनी होगी. हालांकि, इस मॉडल पर फिलहाल एक्सचेंज ऑफर नहीं मिल रहा है. पुराने फोन को बदलकर खरीदने की योजना है, तो दूसरे ऑनलाइन या ऑफलाइन विक्रेताओं के यहां उपलब्ध विकल्प चेक कर सकते हैं. ध्यान रखें कि यह सीमित समय का ऑफर है. फ्लिपकार्ट पर कीमत और बैंक ऑफर कभी भी बदल सकते हैं. सैमसंग Galaxy A56 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी A56 में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन को खरोंच से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा मिलती है. फोन को IP67 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें सैमसंग का Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. दमदार कैमरा और बैटरी भी फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरे हैं. इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 08:07 IST

