राष्ट्रवाणी: मोबाइल से कैसे करें स्व-जनगणना? जानें पोर्टल और फॉर्म भरने का तरीकाCensus 2027: घर बैठे मोबाइल से करें स्व-जनगणना, जानें ऑनलाइन फॉर्म भरने का पूरा तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 08:07 ISTजनगणना 2027 के तहत सरकार ने लोगों को घर बैठे स्व-जनगणना करने की सुविधा दी है. इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल जारी किया गया है. तहसीलदार सुधांशु शेखर के अनुसार, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक लोग मोबाइल के माध्यम से अपने और परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए पोर्टल पर लॉगिन करके पूछे गए 40 सवालों के जवाब देने होंगे. वहीं, 1 दिसंबर से जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे. सरकार द्वारा जनगणना को लेकर स्व-जनगणना अभियान शुरू किया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूट न जाए. यदि आप घर बैठे ही अपनी स्व-जनगणना करना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल से एप्लीकेशन या पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इसे करने की पूरी विधि क्या है. इस पोर्टल पर करें अपने मोबाइल से स्व-जनगणना लोकल 18 से बात करते हुए तहसीलदार सुधांशु शेखर बताते हैं कि जनगणना 2027 के क्रम में द्वितीय चरण की जनगणना का कार्य चल रहा है. इस जनगणना का द्वितीय चरण 1 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है. इससे पहले 16 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक स्व-गणना की व्यवस्था की गई है. इस जनगणना में जो निवासी मूल रूप से यहां के हैं, वे अपने मोबाइल से ही स्व-जनगणना कर सकते हैं. यदि आप स्व-गणना करना चाहते हैं, तो se.census.gov.in पोर्टल पर अपने मोबाइल से लॉगिन करके यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इस दौरान जनगणना से संबंधित 40 प्रश्नों के उत्तर खुद ही भर सकते हैं. यदि आप मोबाइल चलाना जानते हैं, तो अपने साथ-साथ पूरे परिवार की स्व-जनगणना भी इस पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं. ताकि आगे चलकर आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. 30 नवंबर तक आप अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से स्व-जनगणना कर सकते हैं. Advertisementस्व-जनगणना में 40 प्रश्नों के देने होंगे उत्तर इस स्व-जनगणना में पूछे गए 40 प्रश्न आपके जीवन से संबंधित हैं. यदि आप मोबाइल नहीं चलाते हैं, तो इसके लिए विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से इन 40 प्रश्नों के उत्तर ले रहे हैं और स्व-जनगणना की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं. हालांकि, विभागीय कर्मचारी फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप इस फॉर्म को स्वयं भरें, ताकि अपनी जानकारी सही-सही दे सकें. इसीलिए सरकार ने यह प्रयास किया है कि आप अपने मोबाइल के माध्यम से ही पोर्टल पर जाकर पूछे गए 40 प्रश्नों के जवाब सही-सही दें और इस स्व-जनगणना में भाग लेकर अपनी गणना खुद कर सकें. इसके लिए सरकार ने एक पोर्टल जारी किया है. इस पोर्टल पर आप लॉगिन करके पूछे गए सभी 40 प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं और अपनी स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. यदि आप अपने मोबाइल से यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते हैं, तो 1 दिसंबर से जनगणना का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा. इसमें विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर फॉर्म भरेंगे, क्योंकि इस जनगणना में सभी को फॉर्म भरने हैं. कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से अछूता नहीं रहेगा. भरे गए फॉर्म में त्रुटियों को कराया जाएगा सही इस जनगणना में पूछे गए सभी सवाल हमारे और हमारी जानकारी से संबंधित हैं. हमारे बारे में हमसे बेहतर कोई नहीं जान सकता. इसलिए यदि हम खुद उस फॉर्म को भरेंगे, तो त्रुटियों की संभावना कम रहेगी और सही जानकारी सरकार तक पहुंचेगी, जिसका लाभ सभी व्यक्तियों को आसानी से मिलेगा. इस जनगणना का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति जनगणना से अछूता न रहे और वह अपनी सही जानकारी विभागीय पोर्टल पर अपडेट कर दे. इससे यदि कोई त्रुटि होती है, तो उसे सही किया जा सकेगा. इसलिए अपने मोबाइल के माध्यम से पोर्टल पर जाकर अपनी स्व-जनगणना कर लें और पूछे गए 40 प्रश्नों के जवाब सही-सही भर दें.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Maunath Bhanjan,Mau,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 08:07 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

