राष्ट्रवाणी: हाईवे पर बिना ड्राइवर गोल-गोल घूमती रही कार, छत पर बीयर पीता रहा स्टंटबाजहाईवे पर बिना ड्राइवर गोल-गोल घूमती रही कार, छत पर बीयर पीता रहा स्टंटबाज, रील के चक्कर में निकली सारी अकड़Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 07:18 ISTMP Viral Reel: राजगढ़ में नेशनल हाईवे-52 पर एक युवक ने रीव बनाने के लिए खतरनाक स्टंट किया. रामपुरिया गांव के मुकेश तंवर ने कार को बिना ड्राइवर गोल-गोल घुमाया और खुद उसकी छत पर चढ़कर बीयर पीते हुए वीडियो बनवाया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने बुलाया, जहां उससे कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई.रील के चक्कर में खतरनाक कारनामा, पुलिस ने पकड़ाराजगढ़. सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बटोरने के लिए एक युवक ने ऐसा खतरनाक कारनामा कर डाला कि हाईवे पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा ही दांव पर लग गई. युवक ने कार को स्टार्ट कर स्टीयरिंग इस तरह मोड़ा कि गाड़ी बिना ड्राइवर के गोल-गोल घूमने लगी. वहीं खुद कार की छत पर चढ़कर बीयर पीने लगा. कार के चारों दरवाजे खुले थे और इस पूरे तमाशे का वीडियो भी बनाया जा रहा था. वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो पुलिस ने युवक को खोज निकाला. बाद में थाने में उससे कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई गई. यह पूरा मामला राजगढ़-ब्यावरा मार्ग स्थित नेशनल हाईवे-52 पर ब्यावरा टोल टैक्स के नजदीक का है. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रामपुरिया गांव का रहने वाला मुकेश तंवर यहां अपनी कार लेकर पहुंचा था. वायरल वीडियो में वह कार की छत पर खड़ा होकर बीयर की बोतल पीता नजर आ रहा है. दूसरी तरफ कार बिना चालक के सड़क पर चक्कर काट रही है. युवक ने इस स्टंट को कैमरे में कैद कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. 18 हजार फॉलोअर्स, स्टंट के कई वीडियो मुकेश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बताया जा रहा है कि वह अलग-अलग जगहों पर कार से स्टंट करने वाले वीडियो पोस्ट करता रहता था. कहीं कार की छत पर बैठा तो कहीं लेटा हुआ नजर आता है. कुछ वीडियो में कार से उतरने के बाद गाड़ी को बिना चालक के घूमते हुए भी दिखाया गया है. इसी तरह के एक वीडियो ने इस बार पुलिस का ध्यान खींच लिया. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने ढूंढ निकाला शुक्रवार सुबह वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू की. जांच में स्टंट करने वाले युवक की पहचान मुकेश तंवर के रूप में हुई. पुलिस ने उसे कार सहित पकड़कर थाने पहुंचाया. इसके बाद टीआई मंजू मखेनिया उसे अपने वाहन से स्टंट वाली जगह पर लेकर पहुंचीं. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद युवक को थाने लाकर कान पकड़वाए और माफी मंगवाई. पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है. Advertisement कागजों में अब भी पुराने मालिक का नाम स्टंट में इस्तेमाल हुंडई ऑरा कार (MP 04 ZK 7216) राजगढ़ निवासी अजय साहू के नाम पर रजिस्टर्ड है. पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले 2023 मॉडल की यह कार लगभग 6 लाख रुपए में मुकेश को बेच दी थी. कार फाइनेंस पर होने के कारण अब तक नाम ट्रांसफर नहीं हो सका था. पुलिस ने अजय को भी पूछताछ के लिए बुलाया था. BNS और मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), मोटर व्हीकल एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही BNSS की धारा 170 के तहत भी कार्रवाई की गई है. स्टंट में इस्तेमाल कार पुलिस ने जब्त कर ली है. हजारों फॉलोअर्स होने के बावजूद और ज्यादा लोकप्रियता पाने की सनक में युवक ने हाईवे पर ऐसा जोखिम उठाया, जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. फिलहाल सोशल मीडिया पर उसके स्टंट से ज्यादा चर्चा पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगने की हो रही है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rajgarh,Madhya PradeshFirst Published :November 21, 2026, 07:18 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

