राष्ट्रवाणी (जगदलपुर ब्यूरो): Kanker IED Bomb: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम /image: एआई Generated Kanker IED Bomb: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश पानी फेरते हुए छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया है।
बीडीएस टीम ने मौके पर ही IED को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर को जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान ग्राम मोरखण्डी और हिंदुर के मध्य एक संदिग्ध प्रेशर कुकर IED बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 3 किलोग्राम बताया जा रहा है।
मौके पर मौजूद बीडीएस टीम ने बरामद IED को डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में बीएसएफ की 94वीं वाहिनी बांदे के इंस्पेक्टर सुशील कुमार और बीएसएफ बीडीएस टीम के कमांडर मनोज कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और सुरक्षा बलों के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि, इससे पहले 28 अक्टूबर 2026 को सुकमा के कोन्टा क्षेत्र में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हो गए थे, जिनमें दो जवानों की हालात बेहद गंभीर थी।
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ कोन्टा रेंज के पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एलारमडगु कैम्पों में रखे अनसर्विसेबल विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) को बुलाया गया था। यह टीम सुबह 50वीं वाहिनी के एलारमडगु कैम्प, थाना भेज्जी पहुंची थी।
कैम्प से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपादर नाला के पास तय मानकों के तहत विस्फोटकों को नष्ट किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक विस्फोटक का टुकड़ा उछलकर जवानों के पास आ गिरा और जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट गया। धमाके की चपेट में आकर ATT टीम के ASI एम. के. तिवारी और 50वीं वाहिनी के ASI अनीश खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि ATT टीम के निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और 50वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें आई थी।
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर कोन्टा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज के बाद सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे है। उत्तर: छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखण्डी और हिंदुर गांव के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Kanker Naxal IED Bomb Recovered Defused Morkhandi Hindur Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव।
Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh सोनिया गांधी और मारुति का क्या है कनेक्शन? निशिकांत दुबे के सनसनीखेज दावे ने बढ़ाई सियासी गर्मी! दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार पिता को मारकर बोरे में फेंका, बहन की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या, जानिए युवक क्यों बन गया अपनों का कातिल?
7,000mAh बैटरी वाला दुनिया का अनोखा फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और चौड़ी स्क्रीन ने मचाया तहलका! Balodabazar News: एक परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत। जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका Umaria में अतिक्रमण पर Bulldozer Action।
कार्रवाई के विरोध में दुकानदार ने की आत्मदाह की कोशिश स्मार्टफोन को टक्कर देने आया नया टैबलेट, Android 17 और धांसू फीचर्स देखकर चौंक जाएंगे आप!

